आईफोन 18e: लेटेस्ट A20 चिप के साथ आ सकता है एपल का सस्ता आईफोन, 60Hz डिस्प्ले भी मिलेगा, जानें डिटेल्स
iPhone 18e A20 Chip: एपल (Apple) के अपकमिंग iPhone 18e को लेकर बाजार में अभी से सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस नए एंट्री-लेवल आईफोन में एपल का नया 2nm A20 चिप मिल सकता है। फोन में 60Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिलने की भी जानकारी सामने आई है।

विस्तार
एपल के अगले एंट्री-लेवल स्मार्टफोन iPhone 18e को लेकर शुरुआती जानकारियां सामने आने लगी हैं। एक नए लीक के मुताबिक, कंपनी इस फोन में अपनी लेट्स्ट 2nm टेक्नोलॉजी पर बना A20 चिपसेट दे सकती है। इसके अलावा फोन में 48MP का सिंगल रियर कैमरा और 24MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, डिस्प्ले के मामले में कंपनी पुराने फीचर्स को ही जारी रख सकती है।
यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की पोस्ट के हवाले से सामने आई है। 9to5Mac की रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 18e में मिलने वाला A20 चिप अब तक प्रो मॉडल से जुड़ी चर्चाओं में ही सामने आया था। अगर यह लीक सही साबित होता है, तो एपल के एंट्री-लेवल फोन में भी नया प्रोसेसर मिलने की उम्मीद की जा सकती है।
आईफोन 18e में मिल सकती है 2nm A20 चिप
लीक के मुताबिक, आईफोन 18e में A20 चिपसेट दिया जा सकता है, जो 2nm प्रोसेस पर आधारित होगा। इसके मुकाबले मौजूदा आईफोन 17e में 3nm टेक्नोलॉजी पर बना A19 चिप दिया गया है। नई चिप से फोन की परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी में सुधार हो सकता है।
हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि आईफोन 18e में मिलने वाला A20 चिपसेट प्रो मॉडल वाले वर्जन जैसा होगा या उसमें कुछ बदलाव किए जाएंगे। ऐसे में फोन की वास्तविक परफॉर्मेंस का अंदाजा इसके आधिकारिक लॉन्च और टेस्टिंग के बाद ही लगेगा।
48MP रियर और 24MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद
कैमरे के मामले में भी आईफोन 18e में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लीक के अनुसार, फोन के पीछे 48MP का सिंगल कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 24MP का कैमरा मिलने की संभावना है।
अगर फ्रंट कैमरे को अपग्रेड किया जाता है, तो इससे सेल्फी और वीडियो कॉल की क्वालिटी बेहतर हो सकती है। हालांकि, कैमरा सेंसर और उसके फीचर्स को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
डिस्प्ले में नहीं होगा बड़ा बदलाव
आईफोन 18e में 6.12 इंच की OLED स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। इसका रिफ्रेश रेट 60Hz हो सकता है। यानी इस मामले में फोन अपने पिछले मॉडल आईफोन 17e से बहुत अलग नहीं होगा। आजकल कई मिड-रेंज स्मार्टफोन में 90Hz या 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिलती है। ऐसे में आईफोन 18e में 60Hz डिस्प्ले का इस्तेमाल कुछ खरीदारों को निराश कर सकता है।
कीमत को लेकर अभी जानकारी नहीं
लीक में आईफोन 18e की कीमत का जिक्र नहीं किया गया है। यह जानकारी इसलिए भी अहम होगी, क्योंकि हाल के महीनों में स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस बनाने की लागत बढ़ने की चर्चा रही है। मेमोरी और दूसरे कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमतों का असर एपल के प्रोडक्ट्स पर भी पड़ सकता है। ऐसे में कंपनी आईफोन 18e की कीमत मौजूदा मॉडल के आसपास रखती है या इसमें बढ़ोतरी करती है, यह देखना दिलचस्प होगा।
कब लॉन्च हो सकता है आईफोन 18e?
रिपोर्ट के मुताबिक, एपल आईफोन 18e को मार्च 202 के आसपास पेश कर सकती है। इसके साथ स्टैंडर्ड आईफोन 18 और आईफोन एयर की दूसरी जनरेशन भी लॉन्च होने की चर्चा है। फिलहाल कंपनी ने आईफोन 18e के फीचर्स, कीमत या लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
- ऑर्कुट की वापसी: 30 करोड़ लोगों को जोड़ने वाला सोशल नेटवर्क क्यों हुआ बंद, अब कैसे कर रहा लौटने की तैयारी?
- बाइंग गाइड: प्रिंटर खरीदने का है प्लान? ये तीन चीजें चेक नहीं की तो हो गाएगी भारी गड़बड़, जान लें ये सीक्रेट्स
- अपकमिंग स्मार्टफोन्स 2026: शाओमी 18 प्रो से लेकर वीवो एक्स500 तक, इस महीने मार्केट में धूम मचाएंगे ये नए फोन्स
- 'आज क्या पहनूं' की टेंशन खत्म: मेटा का नया एप आपकी अलमारी में पड़े कपड़ों से बनाएगा नया आउटफिट, ऐसे करें यूज