एपल ने लॉन्च किए नए स्मार्ट होम डिवाइस: होमव्यू, नई 4के टीवी और होमपॉड मिनी... जानिए किसमें क्या है खास

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Tue, 13 Oct 2026 06:35 PM IST
सार

Apple ने स्मार्ट होम सेगमेंट में बड़ा कदम उठाते हुए HomeView स्मार्ट डिस्प्ले, नया HomePod mini और अपडेटेड Apple TV 4K पेश किया है। नए डिवाइस में AI Siri, स्मार्ट होम कंट्रोल और बेहतर एंटरटेनमेंट जैसे फीचर मिलेंगे। भारत में इनकी शुरुआती कीमत 18,900 रुपये से शुरू होती है। जानें किस डिवाइस की क्या खासियत है।

apple launches homepad updated 4k tv and homepod at welcome home event details
एपल ने होम व्यू, नई 4के टीवी समेत कई स्मार्ट डिवाइस किए लॉन्च - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Apple ने स्मार्ट होम सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए तीन नए डिवाइस पेश किए हैं। इनमें नया Apple HomeView स्मार्ट डिस्प्ले, अपडेटेड HomePod mini स्मार्ट स्पीकर और नया Apple TV 4K शामिल हैं। कंपनी का फोकस इन डिवाइस के जरिए घर में मनोरंजन, बातचीत और स्मार्ट डिवाइस को कंट्रोल करने की सुविधा एक साथ देने पर है। नई रेंज में AI Siri और Apple Intelligence को भी अहम जगह दी गई है।

    भारत में Apple HomeView और Apple TV 4K की शुरुआती कीमत 39,900 रुपये रखी गई है। वहीं, नए HomePod mini की शुरुआती कीमत 18,900 रुपये है। तीनों डिवाइस के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। हालांकि, इनकी डिलीवरी की तारीख अलग-अलग है।

    एपल होमपॉड मिनी
    एपल होमपॉड मिनी - फोटो : एपल

    Apple HomePod mini: म्यूजिक के साथ चमकेगी टॉप सरफेस

    Apple ने अपने छोटे स्मार्ट स्पीकर HomePod mini का नया वर्जन भी पेश किया है। इसमें नया Siri AI अनुभव और S10 चिप दी गई है। इसका एक खास फीचर Sound Glow है, जिसमें स्पीकर की ऊपरी सतह म्यूजिक के साथ चमकती और पल्स करती है। यह गाने के बेस और ट्रेबल के हिसाब से रियल टाइम में प्रतिक्रिया भी देती है।

    HomePod mini से म्यूजिक चलाने, Siri से सवाल पूछने और अनुकूल स्मार्ट होम डिवाइस कंट्रोल करने जैसे काम किए जा सकते हैं। इसमें मल्टीरूम ऑडियो का सपोर्ट भी है। यानी यूजर कई HomePod या HomePod mini स्पीकर और अनुकूल AirPlay स्पीकर पर एक साथ म्यूजिक चला सकते हैं।

    भारत में Apple HomePod mini की शुरुआती कीमत 18,900 रुपये है। इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं और डिलीवरी 30 अक्टूबर से होगी।

    यह भी पढ़ें: एपल होम कलेक्शन लॉन्च: चेहरा पहचानेंगे कैमरे, पास आते ही खुलेगा दरवाजा, आईफोन से कंट्रोल होगा घर का हर कोना

    नई एपल टीवी 4K
    नई एपल टीवी 4K - फोटो : एपल

    Apple TV 4K: नई सीरी और बेहतर प्रोसेसर के साथ पेश

    Apple ने अपने स्ट्रीमिंग डिवाइस Apple TV 4K को भी अपडेट किया है। इसमें कंपनी की A19 चिप दी गई है। Apple का दावा है कि नई चिप पिछले मॉडल के मुकाबले 50 प्रतिशत तक तेज CPU परफॉर्मेंस और दोगुनी तक GPU परफॉर्मेंस दे सकती है।

    इसमें नया AV1 डिकोडर भी शामिल है, जिसका मकसद कम बैंडविड्थ में बेहतर क्वालिटी की स्ट्रीमिंग देना है। इससे वीडियो कंटेंट देखने के दौरान नेटवर्क की खपत को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद मिल सकती है।

    टीवी के साथ आने वाले नए Siri Remote में Find My का सपोर्ट दिया गया है। इस रोमोट में जीपीएस का भी सपोर्ट है। अगर रिमोट खो जाए तो आवाज बजाकर उसे ढूंढा जा सकता है। डिवाइस में हैंड्स-फ्री Siri इस्तेमाल करने के लिए तीन माइक्रोफोन भी दिए गए हैं।

    इसके अलावा, टीवी के साथ चार HomePod स्पीकर को एक साथ कनेक्ट कर सराउंड साउंड सेटअप भी तैयार किया जा सकता है। इससे घर पर फिल्में और दूसरे वीडियो कंटेंट देखने का अनुभव बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

    भारत में Apple TV 4K की शुरुआती कीमत 39,900 रुपये है। इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो गई है और डिलीवरी 13 नवंबर से शुरू होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें