कलरओएस 17 का इंतजार खत्म: ओप्पो, वनप्लस और रियलमी के फोन्स को मिलेगा अपडेट, सामने आया रोलआउट कैलेंडर

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Fri, 18 Sep 2026 12:43 PM IST
सार

ColourOS 17 Update:

ओप्पो ने कलरओएस 17 के स्टेबल रोलआउट का शेड्यूल जारी कर दिया है। चीन में ओप्पो, वनप्लस और रियलमी यूजर्स को 8 अक्टूबर से अपडेट मिलने लगेंगे। भारतीय और ग्लोबल यूजर्स को फिलहाल नए अपडेट के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

coloros 17 stable rollout schedule india oppo oneplus realme 130 eligible devices update
कलरओएस 17 का फर्स्ट लुक आया सामने - फोटो : वनप्लस कम्यूनिटी

    विस्तार

    ओप्पो (OPPO) ने अपने नए कलरओएस 17 (ColourOS) का स्टेबल अपडेट रोलआउट शेड्यूल जारी कर दिया है। चीन में पहला बैच 8 अक्टूबर 2026 से अपडेट पाना शुरू करेगा। खास बात यह है कि इस बार सिर्फ ओप्पो ही नहीं, बल्कि वनप्लस और रियलमी के चुनिंदा स्मार्टफोन भी इसी नए सॉफ्टवेयर का हिस्सा होंगे। हालांकि, भारत के लिए अभी आधिकारिक स्टेबल अपडेट की डेट जारी नहीं की गई है।

    8 अक्टूबर से किन फोन को मिलेगा अपडेट?

    कलरओएस 17 का अपडेट अलग-अलग फोन्स में कई फेज में मिलेगा। पहले फेज में ओप्पो फाइंड एन6, फाइंड एक्स9 अल्ट्रा, फाइंड एक्स9एस प्रो, फाइंड एक्स9 प्रो और फाइंड एक्स9 को कलरओएस 17 दिया जाएगा। इसी बैच में वनप्लस 15 और वनप्लस 15टी के साथ रियलमी जीटी8 प्रो और इसका एस्टन मार्टिन एफ1 एडिशन को भी अपडेट मिल सकता है।

    16 अक्टूबर को इन फोन की बारी

    16 अक्टूबर से दूसरे बैच में ओप्पो फाइंड एन5, फाइंड एक्स8 सीरीज, ओप्पो पैड 5 प्रो और पैड मिनी को अपडेट मिलेगा। वनप्लस 13, वनप्लस 13टी और वनप्लस पैड 3 प्रो भी इस चरण में शामिल हैं। रियलमी की तरफ से जीटी7 प्रो, जीटी7 प्रो रेसिंग एडिशन, जीटी8 और नियो8 को अपडेट मिलेगा।

    भारतीय यूजर्स को करना होगा इंतजार
    भारतीय यूजर्स को करना होगा इंतजार - फोटो : OPPO

    इसके बाद अक्टूबर के बाकी दिनों में वनप्लस ऐस 6 सीरीज, ओप्पो रेनो16 सीरीज और कुछ स्मार्टवॉच को अपडेट देने की योजना है। नवंबर और दिसंबर में पुराने फ्लैगशिप और मिड-रेंज डिवाइस की बारी आएगी, जबकि फाइंड एन2 सीरीज को 2027 की पहली तिमाही में अपडेट मिल सकता है।

    भारत में कलरओएस 17 अपडेट कब मिलेगा?

    ओप्पो ने अभी भारत के लिए कलरओएस 17 का स्टेबल रोलआउट कैलेंडर जारी नहीं किया है। हालांकि, भारत में कुछ फोन के लिए क्लोज्ड बीटा टेस्टिंग चल रही है। इनमें ओप्पो फाइंड एक्स9 प्रो, रेनो15 प्रो, रेनो15 प्रो मिनी, वनप्लस 15, वनप्लस 15आर और रियलमी जीटी8 प्रो शामिल हैं। इससे यह समझा जा सकता है कि इन डिवाइस को आगे अपडेट मिलने वाला है, लेकिन पक्की तारीख अभी सामने नहीं आई है।

    कलरओएस 17 में क्या होगा नया?

    कलरओएस 17 एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड है और इसमें डिजाइन के साथ एआई फीचर्स पर भी फोकस किया गया है। ओप्पो ने नए फ्लूइड डिजाइन, बेहतर परफॉर्मेंस और एआई बेस्ड टूल्स की जानकारी दी है। इनमें एआई फोटो रिटचिंग, एआई नोट्स और नए एआई असिस्टेंट से जुड़े फीचर शामिल हैं।

    इस अपडेट की एक बड़ी खासियत यह भी है कि अब ओप्पो, वनप्लस और रियलमी के सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस को एक प्लेटफॉर्म पर लाने की कोशिश की जा रही है। इसका असर खास तौर पर वनप्लस यूजर्स पर दिखेगा, क्योंकि कंपनी ने ऑक्सीजनओएस (OxygenOS) से कलरओएस की ओर बदलाव शुरू कर दिया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें