Turkey's 2023 Earthquake: गूगल ने मानी गलती, नहीं दे पाया था तुर्किये भूकंप का अलर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 29 Jul 2025 10:50 AM IST
सार

लगभग 5 लाख लोगों को केवल “Be Aware” अलर्ट मिला जो हल्के झटकों के लिए होता है और फोन को न तो ज़ोर से बजाता है, न ही ‘Do Not Disturb’ मोड को ओवरराइड करता है।

विज्ञापन
Google admitted its mistake it was unable to give an alert about Turkey's earthquake
Earthquake Alert - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    गूगल ने स्वीकार किया है कि उसकी एंड्रॉयड अर्थक्वेक अलर्ट सिस्टम (AEA) तुर्किये में 2023 के विनाशकारी भूकंप के दौरान सही ढंग से चेतावनी देने में विफल रही। इस भयावह आपदा में 55,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और 1 लाख से ज्यादा लोग घायल हुए थे। बता दें कि 6 फरवरी 2023 की सुबह, तुर्किये और उत्तरी सीरिया में 7.8 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंप आए, जब अधिकांश लोग सो रहे थे। इन झटकों ने हजारों इमारतों को ढहा दिया।

    कैसे फेल हुआ गूगल का सिस्टम?

    उस समय AEA सिस्टम चालू और ऑपरेशनल था, लेकिन इसने पहले झटके (7.8 तीव्रता) की गंभीरता को कम आंका। गूगल के अनुसार, केवल 469 “Take Action” अलर्ट भेजे गए, जबकि करीब 1 करोड़ लोग उस क्षेत्र में मौजूद थे, जिन्हें यह अलर्ट मिलना चाहिए था। इसके बजाय, लगभग 5 लाख लोगों को केवल “Be Aware” अलर्ट मिला जो हल्के झटकों के लिए होता है और फोन को न तो ज़ोर से बजाता है, न ही ‘Do Not Disturb’ मोड को ओवरराइड करता है।

    विज्ञापन

    AEA सिस्टम स्मार्टफोन में लगे सेंसर के जरिए धरती की हलचल को पहचानता है और मुख्य झटका आने से पहले अलर्ट भेजने का दावा करता है। तुर्किये में 70% से ज्यादा मोबाइल फोन एंड्रॉयड आधारित हैं, फिर भी यह सिस्टम लोगों को समय पर सचेत नहीं कर पाया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गूगल का अल्गोरिद्म पहले भूकंप की तीव्रता को केवल 4.5 से 4.9 के बीच मान रहा था जो कि वास्तविक 7.8 तीव्रता से काफी कम थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, महीनों की जांच के बावजूद एक भी ऐसा व्यक्ति नहीं मिला जिसे प्रमुख “Take Action” अलर्ट मिला हो।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें