गूगल ने जारी किया क्रोम का नया सिक्योरिटी अपडेट: 12 खामियों के साथ खतरनाक जीरो-डे बग फिक्स, कैसे करें अपडेट?
गूगल ने विंडोज, मैक और लिनक्स यूजर्स के लिए क्रोम ब्राउजर का एक बेहद जरूरी सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के जरिए कुल 12 सुरक्षा खामियों को फिक्स किया गया है। जिसमें एक हाई-सीवियरिटी जीरो-डे खामी भी शामिल है जिसका साइबर हमलों में सक्रिय रूप से गलत इस्तेमाल किया जा रहा था। तो क्या आप भी हैकर्स के निशाने पर हैं? यहां जानिए सबकुछ...

विस्तार
गूगल ने विंडोज, मैक और लिनक्स प्लेटफॉर्म्स के लिए अपने लोकप्रिय वेब ब्राउजर गूगल क्रोम का नया सुरक्षा अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस नए अपडेट में गूगल ने कुल 12 सुरक्षा खामियों को ठीक किया गया है। इनमें से एक हाई-सीवियरिटी वाली जीरो-डे खामी सबसे ज्यादा खतरनाक है, क्योंकि हैकर्स इसका इस्तेमाल कर वास्तविक दुनिया में सक्रिय रूप से साइबर हमलों को अंजाम दे रहे हैं।
क्या है जीराे डे खामीCVE-2026-85046?
- नए अपडेट में फिक्स की गई 12 खामियों में CVE-2026-85046 सबसे गंभीर सुरक्षा समस्या बताई गई है। यह समस्या क्रोम के वी8 जावास्क्रिप्ट इंजन में टाइप कन्फ्यूजन से जुड़ी हुई है। वी8 इंजन ही ब्राउजर में वेब एप्स और इंटरैक्टिव वेबसाइट्स को सुचारू रूप से चलाने का काम करता है।
- इस सुरक्षा खामी को सिक्योरिटी रिसर्चर साल्वाटोर गुलिजिया ने खोजा था, जिसके लिए गूगल ने उन्हें एक हजार डॉलर (लगभग ₹83,000) का इनाम दिया है। गूगल के अनुसार, साल 2026 में क्रोम ब्राउजर के लिए फिक्स किया गया यह छठा जीरो-डे बग है।
- नेशनल वल्नरेबिलिटी डेटाबेस (NVD) के अनुसार, यह खामी यूजर्स के सिस्टम को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। रिमोट अटैकर केवल एक खास तरीके से तैयार किए गए एचटीएमएल पेज के जरिए इस खामी का फायदा उठा सकता है। जैसे ही यूजर उस पेज को खोलता है, हैकर ब्राउजर सैंडबॉक्स के अंदर अपनी मर्जी का मनमाना कोड चला सकता है और सिस्टम की सुरक्षा में सेंध लगा सकता है।
- गूगल ने फिलहाल हमलों से जुड़ी पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, ताकि अधिकांश यूजर्स का ब्राउजर पैच (अपडेट) होने तक इसका गलत इस्तेमाल न रुक सके।
चूंकि गूगल क्रोम क्रोमियम ओपन-सोर्स कोडबेस पर आधारित है, इसलिए यह सुरक्षा खामी क्रोमियम इंजन का उपयोग करने वाले अन्य सभी लोकप्रिय ब्राउजर्स को भी प्रभावित करती है। इसमें माइक्रोसॉफ्ट एज, ब्रेव, ओपेरा और विवाल्डी शामिल है। गूगल और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने क्रोमियम आधारित ब्राउजर्स का इस्तेमाल करने वाले सभी यूजर्स को तुरंत लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करने की सलाह दी है।
गूगल क्रोम को कैसे करें अपडेट?
- अपने कंप्यूटर पर गूगल क्रोम ब्राउजर खोलें।
- ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन डॉट पर क्लिक करें।
- मैन्यू में सबसे नीचे हेल्प ऑप्शन पर जाएं और अबाउट गूगल क्रोम पर क्लिक करें।
- क्रोम अपने आप नए अपडेट को चेक करेगा और बैकग्राउंड में डाउनलोड करना शुरू कर देगा।
- डाउनलोड पूरा होने के बाद रीलॉन्च बटन पर क्लिक करें। आपका ब्राउजर सुरक्षित और अपडेट हो जाएगा।