खौलते पानी में भी नहीं खराब होगा ये फोन: झेल सकता है 50 डिग्री की झुलसाने वाली गर्मी; मिलता है 24GB रैम
ग्लोबल टेक मंच पर ऑनर ने अपना अल्ट्रा-ड्यूरेबल स्मार्टफोन Honor 600 Elite 5G पेश कर दिया है। 8100mAh की तगड़ी बैटरी, 108MP धांसू कैमरा और कई ड्यूरेबलिटी फीचर्स के साथ यह फोन प्रीमियम सेगमेंट में गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

विस्तार
ग्लोबल टेक मार्केट में ऑनर ने अपना नया पावरहाउस स्मार्टफोन Honor 600 Elite 5G ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। यह हैंडसेट उन यूजर्स के लिए परफेक्ट ऑप्शन बनकर उभरा है जो लंबी बैटरी लाइफ के साथ बिना रुकावट चलने वाली सॉलिड परफॉर्मेंस और बेहद मजबूत बिल्ड क्वालिटी चाहते हैं।
81000mAh की बाहुबली बैटरी
Honor 600 Elite 5G की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी 8100mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी हेल्थ 6 साल तक बेहतरीन बनी रहेगी। डिवाइस को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W SuperCharge तकनीक दी गई है।
24GB तक रैम और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर
स्मार्टफोन में 4nm प्रोसेस पर तैयार ऑक्टा-कोर Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो 2.3GHz तक की क्लॉक स्पीड देता है। मल्टीटास्किंग को मक्खन बनाने के लिए इसमें 'Honor RAM Turbo' फीचर है, जिससे 8GB फिजिकल रैम में 16GB वर्चुअल रैम जोड़कर कुल 24GB तक रैम का अनुभव लिया जा सकता है। यह 256GB इंटरनल स्टोरेज और एंड्रॉयड 16 आधारित आधुनिक MagicOS 10.0 पर काम करता है।
डिस्प्ले और 108MP का एआई कैमरा
फोन में 6.87-इंच की एचडी+ पंच-होल डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1020 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए रियर में f/1.75 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और सेकेंडरी एआई लेंस मौजूद है। वहीं वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।
खौलते पानी में भी नहीं होगा खराब
यह फोन सही मायनों में 'रफ एंड टफ' है। SGS ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन के साथ आने वाला यह फोन 2.5 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रहता है। डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए इसे IP68, IP69 और IP69K की रेटिंग मिली है। कंपनी के मुताबिक, 85 डिग्री तक के गर्म पानी के थपेड़े भी इसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है।
इतना ही नहीं, यह फोन -30 डिग्री की हाड़ कंपाने वाली ठंड से लेकर 50 डिग्री के झुलसाने वाले तापमान में भी बिना किसी परेशानी के स्मूथ काम कर सकता है। फिलहाल कंपनी ने इस फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है। इस फोन की भारतीय बाजार में भी लॉन्च को लेकर स्थिति साफ नहीं है।
- काम की बात: ब्लूटूथ टेथरिंग क्या है, वाई-फाई हॉटस्पॉट से कितना अलग? जानें किसे कब इस्तेमाल करें
- इस हफ्ते आ रहे हैं 10 से ज्यादा नए स्मार्टफोन: वनप्लस, वीवो और मिवी के नए फोन्स मचाएंगे धूम, जानें पूरी लिस्ट
- अमेजन सेल का काउंटडाउन शुरू: स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर होगी डील्स की भरमार, नोट कर लें डेट
- 9000 एमएएच की बैटरी और 200 मेगापिक्सल कैमरा: गेमिंग में भी होगा शानदार, वनप्लस 16 के लीक हुए स्पेसिफिकेशन