Tecno Camon 50 Ultra लॉन्च: 50MP टेलीफोटो कैमरा, 6500mAh बैटरी और IP69K रेटिंग के साथ आया नया प्रीमियम फोन
Tecno ने भारत में अपना नया कैमरा-केंद्रित स्मार्टफोन Camon 50 Ultra लॉन्च कर दिया है। इसमें 50MP 3X टेलीफोटो कैमरा, 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट और IP69K रेटिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत, ऑफर्स और पूरी स्पेसिफिकेशन।

विस्तार
टेक्नो ने भारतीय बाजार में अपना नया कैमरा-फोकस्ड स्मार्टफोन Tecno Camon 50 Ultra लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है जो शानदार कैमरा, दमदार डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 50 मेगापिक्सल का 3X टेलीफोटो कैमरा है। इसके अलावा इसमें 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और IP69K वाटर-डस्ट रेजिस्टेंस जैसी प्रीमियम खूबियां भी मिलती हैं।
कीमत और सेल ऑफर
Tecno Camon 50 Ultra को 8GB रैम + 256GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 39,999 रुपये रखी गई है। हालांकि लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक 3,000 रुपये तक की छूट का फायदा उठा सकते हैं। इसकी बिक्री 21 जुलाई से शुरू होगी।
प्रीमियम डिजाइन और मजबूत बिल्ड
- 6500mAh की बड़ी बैटरी होने के बावजूद यह स्मार्टफोन काफी स्लिम है। इसकी मोटाई 7.75mm और वजन करीब 190 ग्राम है, जिससे यह हाथ में हल्का और आरामदायक महसूस होता है।
- फोन के पिछले हिस्से में नया ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जबकि बैक पैनल का टेक्सचर फिंगरप्रिंट के निशान कम पड़ने में मदद करता है। सामने की ओर पतले बेजल्स के साथ कर्व्ड डिस्प्ले और सेंटर पंच-होल सेल्फी कैमरा मिलता है।
- फोन के दाईं ओर पावर और वॉल्यूम बटन हैं, जबकि नीचे USB Type-C पोर्ट दिया गया है।
पानी और धूल से बेहतरीन सुरक्षा
- Tecno Camon 50 Ultra को IP66, IP68, IP69 और IP69K की संयुक्त रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि यह फोन धूल, पानी में डूबने और यहां तक कि हाई-प्रेशर गर्म पानी की बौछारों का भी सामना कर सकता है।
- यह स्मार्टफोन Cypress Green, Nebula Titanium और Misty Purple रंगों में उपलब्ध होगा।
Tecno Camon 50 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले
फोन में 6.78 इंच का ProXDR कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन भी मिलता है।
कैमरा
- 50MP Sony LYT-700 प्राइमरी कैमरा (OIS)
- 50MP 3X टेलीफोटो कैमरा (OIS)
- 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50MP ऑटोफोकस कैमरा मौजूद है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultimate ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह HiOS 16 पर चलता है। इसके साथ 8GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है।
बैटरी और चार्जिंग
स्मार्टफोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि बैटरी की ड्यूरेबिलिटी 5 साल तक बनी रहेगी।
अन्य फीचर्स
ऑडियो के लिए इसमें Dolby Atmos सपोर्ट वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। वहीं कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 5, Bluetooth, GPS, NFC, FM Radio, USB Type-C और OTG जैसे फीचर्स शामिल हैं।
- ₹9.4 करोड़ में बिकी Nvidia के सीईओ की जैकेट: इस नेक काम में खर्च होगी पूरी रकम, जानिए इसमें ऐसा क्या था खास
- Tips: क्या आपका फोन भी एप्स का कूड़ाघर बन गया है? जानिए फोन के स्क्रीन को सुपर स्मार्ट बनाने के 5 धांसू तरीके
- TRAI का Truecaller को निर्देश: 1600 नंबरों से हटेगा 'ब्लॉक' का टैग, DND एप इस्तेमाल करने की सलाह दी
- OxygenOS का सफर खत्म: OnePlus और Realme के स्मार्टफोन्स में अब चलेगा OPPO का 'ColorOS'