टिप्स: भीड़ हो या कानों में हेडफोन, आईफोन आपके नाम की पुकार सुन देगा अलर्ट; क्या है यह फीचर और कैसे करें यूज?
क्या भीड़ में, कानों में हेडफोन लगे होने पर या व्यस्तता की वजह से आपको अपना नाम पुकारे जाने का पता नहीं चलता? तो आईफोन का यह फीचर आपके काफी काम आ सकता है। यह आपके नाम की पहचान करके आपको नोटिफिकेशन देता है और एक से ज्यादा नाम भी पहचान सकता है। आइए जानते हैं यह फीचर कौन सा है और आईफोन पर इसे कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।

विस्तार
क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप हेडफोन लगाकर गाने सुन रहे हों, काम में व्यस्त हों या किसी वजह से ध्यान न दे पा रहे हों और आपको किसी ने पुकारा हो, लेकिन आपको पता ही न चला? अगर हां, तो एपल आपके लिए बेहद काम का फीचल लेकर आया है। आईओएस 26 और इसके बाद के अपडेट्स में एपल ने नेम रिकॉग्निशन नाम का एक नया एक्सेसिबिलिटी फीचर पेश किया है। यह फीचर आपके आईफोन को लगातार आपका नाम सुनने में सक्षम बनाता है और जैसे ही कोई आपका नाम पुकारता है, फोन तुरंत आपको एक नोटिफिकेशन भेजकर अलर्ट कर देता है।
नेम रिकॉग्निशन फीचर कैसे काम करता है?
- कस्टम वाॅइस रिकॉर्डिंग:आप खुद अपना नाम बोलकर रिकॉर्ड कर सकते हैं या किसी और की आवाज में रिकॉर्डिंग देकर आईफोन को सिखा सकते हैं कि आपका नाम बोलने पर कैसा सुनाई देता है।
- मल्टीपल नेम सपोर्ट: अगर लोग आपको अलग-अलग निकनेम या कई नामों से पुकारते हैं, तो यह फीचर एक से अधिक नामों को पहचानने में भी सक्षम है।
नेम रिकॉग्निशन फीचर आईफोन में कैसे करें सेट?
- सबसे पहले अपने आईफोन में सेटिंग्स एप खोलें।
- दूसरे स्टेप में एसिसबिलिटी पर टैप करें।
- इसके बाद आपको साउंड एंड नेम रिकॉग्निशन का आप्शन दिखेगा, उसे चुनें।
- अब नेम रिकॉग्निशन पर टैप करें साथ में सेट अप नेम रिकॉग्निशन चुनें।
- अब स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करके सेटअप पूरा करें।
- सेटअप पूरा होने के बाद आईफोन आपके रिकॉर्ड किए गए नाम को पहचानने की कोशिश करेगा और नाम डिटेक्ट होने पर नोटिफिकेशन भेज सकता है।
एक से ज्यादा नाम कैसे जोड़ें?
- सबसे पहले सेटिंग्स में जाकर असिसबिलिटी पर टैप करें।
- यहां साउंड एंड नेम रिकॉग्निशन में जाकर नेम रिकॉग्निशन पर टैप जाएं।
- इतना करने के बाद एड नेम पर टैप करें, अबस्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करके दूसरा नाम जोड़ें।
- इस तरह आप फीचर में एक से ज्यादा नाम सेट कर सकते हैं, जिससे अलग-अलग नामों से पुकारे जाने पर भी आईफोन उन्हें पहचानने में मदद कर सके।