{"_id":"6ac32533ff42ff8b8a038a84","slug":"55-lakh-worth-of-charas-seized-in-agra-two-drug-smugglers-arrested-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आगरा में 55 लाख की चरस पकड़ी, वाटरवर्क्स चौराहे पर दो तस्कर गिरफ्तार; बिहार से लाते थे नशे की खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आगरा में 55 लाख की चरस पकड़ी, वाटरवर्क्स चौराहे पर दो तस्कर गिरफ्तार; बिहार से लाते थे नशे की खेप
Mon, 05 Oct 2026 09:48 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 05 Oct 2026 09:48 AM IST
आगरा में कमला नगर पुलिस और एएनटीएफ मेरठ जोन ने वाटरवर्क्स चौराहे के पास 11 किलो 5 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्करी गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी बरामद चरस की कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के कमला नगर पुलिस और एएनटीएफ मेरठ जोन ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 11 किलो पांच ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस के मुताबिक इसकी अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपये है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि वाटरवर्क्स चौराहे के पास घेराबंदी कर पूर्वी चंपारण, बिहार के सुगौली निवासी परवेज आलम उर्फ राजा और जबरेज आलम को पकड़ा गया।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे बिहार से चरस लाकर आगरा में वितरण करते थे और प्रति किलो दो हजार रुपये लेते थे। कमला नगर थाने में एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई और न्यायालय ने दोनों को जेल भेजा है।