{"_id":"6ac069c52693d53dbc07a051","slug":"accident-on-agra-aligarh-highway-container-dumper-collision-sparks-fire-two-feared-dead-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा, कंटेनर-डंपर की भिड़ंत के बाद लगी आग; चाचा-भतीजे की जिंदा जलकर माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा, कंटेनर-डंपर की भिड़ंत के बाद लगी आग; चाचा-भतीजे की जिंदा जलकर माैत
Sat, 03 Oct 2026 08:04 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 03 Oct 2026 08:04 AM IST
आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर शांति अस्पताल के पास कंटेनर और डंपर की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे की चपेट में बाइक सवार भी आया, दो लोगों की मौत हो गई। हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
भयानक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के खंदाैली में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास तेज रफ्तार डंपर और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। कुछ ही देर में दोनों वाहन आग के गोले बन गए। डंपर का चालक और क्लीनर अंदर फंसे रह गए। दोनों की जिंदा ही जलकर मौत हो गई।
हादसे के दौरान सादाबाद मंडी से सब्जी खरीद कर लौट रहे बाइक सवार भी चपेट में आ गए। बाइक का चालक कंटेनर के नीचे बाइक समेत फंस गया। उसके साथी ने जान जोखिम में डालकर उसे निकाला। आग लगने से हाईवे पर दो घंटे तक वाहनों के पहिए थमे रहे। करीब पांच किमी. तक लाइन लग गई। आग बुझाने के बाद पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। इनकी पहचान के लिए पुलिस डीएनए जांच कराएगी।
फतेहाबाद के मुबारकपुर निवासी कंटेनर चालक शिवा चंदौसी से मटर लेकर गुजरात जा रहे थे। खंदौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप सामने से तेज गति से आ रहे डंपर ने कंटेनर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। डंपर में डस्ट लदी थी और वह मध्य प्रदेश के विलउआ से अलीगढ़ जा रहा था। डंपर में चालक आकाश (25) और उसका भतीजा रवि उर्फ करुआ (24) निवासी कोड़रा का पूरा, थाना मनिया, धौलपुर केबिन में ही फंसे रह गए। दोनों की डंपर के अंदर ही जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
कंटेनर चालक शिवा ने बताया कि संभवतः डंपर के चालक को झपकी आई और डंपर अनियंत्रित हो गया। खतरा भांपते हुए उन्होंने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाया और कंटेनर को क्लीनर साइड की ओर मोड़ दिया। इसके बाद वह गेट खेलकर बाहर कूद गए। डंपर ने कंटेनर की ड्राइवर साइड में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों वाहनों में तेज धमाके हुए और आग लग गई। हादसे के दौरान सादाबाद मंडी से सब्जी खरीदकर बाइक से नगला जालिम, खंदौली लौट रहे सुमित (23) और शीटू (24) भी चपेट में आ गए। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे और सब्जी बेचने का काम करते हैं।
कंटेनर के अचानक ब्रेक लगने के कारण पीछे चल रहे बाइक सवार उससे टकरा गए। टक्कर के बाद सुमित बाइक समेत कंटेनर के नीचे फंस गया। शीटू ने हिम्मत दिखाते हुए उसे बाहर निकाला और एक अन्य ग्रामीण की सहायता से उसे अपने कंधे पर रखकर घटनास्थल से दूर ले गया। समय रहते अगर शीटू सुमित को बाहर नहीं निकालता तो आग की लपटों के बीच वह भी फंस जाता। दोनों सादाबाद से सब्जी लाकर आगरा बोदला मंडी में बेचते हैं। हादसे में दोनों घायल हो गए और उनकी बाइक भी पूरी तरह जल गई।
दो घंटे में पांच किमी पहुंची वाहनों की कतार, आग बुझाने में छूटे पसीने
हादसे के बाद दोनों वाहन धू-धू कर जल रहे थे। इसके कारण अन्य वाहनों का निकलना मुश्किल था। पुलिस ने फायरब्रिगेड के साथ आग पर काबू करने का प्रयास किया। वाहनों से उठती आग की लपटें देखकर दोनों ओर यातायात थम गया। हाईवे पर करीब पांच किमी तक वाहनों की कतार लग गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। डीसीपी वेस्ट आदित्य सिंह ने बताया कि हादसे में डंपर चालक आकाश और क्लीनर रवि उर्फ करुआ की मौत हुई है। दोनों के शव बुरी तरह जले हुए थे। उनकी पहचान मुश्किल थी। शवों से सैंपल लेकर परिजन से डीएनए का मिलान कर पहचान की जाएगी।
डंपर मालिक के कारण असमंजस में परिजन
डंपर मालिक धौलपुर निवासी निरंजन शर्मा ने वाहन के चालक का नाम राजकुमार बताकर उसके गाड़ी से कूदकर भागने का दावा कर दिया। पुलिस को दोनों शव स्टेयरिंग के पास मिले थे। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे के बाद डंपर से किसी के बाहर निकलने की कोई आशंका पुलिस को नहीं है। डीसीपी आदित्य सिंह ने बताया कि डंपर में दो लोगों के ही सवार होने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जांच में डंपर चालक की लापरवाही सामने आई है। असमंजस दूर करने को डीएनए जांच कराई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
पांच किलोमीटर दूर तक गूंजी धमाके की आवाज
आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर डंपर और कंटेनर की भिड़ंत इतनी भीषण थी कि टक्कर के तेज धमाके की आवाज करीब पांच किलोमीटर दूर तक ग्रामीणों ने सुनी। हादसे के बाद दोनों वाहनों में लगी आग से आसमान में धुएं का गुबार उठने लगा। आसपास के गांवों के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के बाद आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हाईवे पर यातायात ठप होने के कारण एंबुलेंस, स्कूल वाहनों समेत अन्य वाहनों को गांवों के छोटे रास्तों से निकाला गया। सादाबाद से आगरा की ओर आने वाले वाहन नगला नीम गांव के रास्ते खंदौली पहुंचे। वहीं, आगरा से सादाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को गढ़ी नैनसुख गांव के रास्ते से निकाला गया। करीब दो घंटे तक वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।