{"_id":"6aacbf8ee2367e4cf104add5","slug":"agra-administration-issues-attachment-and-arrest-warrants-against-five-major-defaulters-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आगरा में पांच बड़े बकाएदारों पर शिकंजा, दो की संपत्ति की जाएगी कुर्क; तीन के गिरफ्तारी वारंट हुए जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आगरा में पांच बड़े बकाएदारों पर शिकंजा, दो की संपत्ति की जाएगी कुर्क; तीन के गिरफ्तारी वारंट हुए जारी
Fri, 18 Sep 2026 10:05 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 18 Sep 2026 10:05 AM IST
आगरा तहसील प्रशासन ने स्टांप शुल्क और अन्य बकाया की वसूली के लिए पांच बड़े बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई की है। दो की अचल संपत्तियों की कुर्की और तीन के गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं, जबकि एक कुर्क संपत्ति की 24 सितंबर को नीलामी होगी।
विज्ञापन
आगरा सदर तहसील निबन्धन भवन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा तहसील प्रशासन ने स्टांप शुल्क और अन्य बकाया की वसूली के लिए सदर क्षेत्र के पांच बड़े बकाएदारों के खिलाफ कुर्की और गिरफ्तारी के वारंट जारी किए हैं। इसमें अचल संपत्तियों की कुर्की के लिए दो कंपनियों पर कार्रवाई की गई है।
मेसर्स मां पीतांबरा इंफ्राटेक के पार्टनर रोहता सिल्वर सिटी निवासी गजेंद्र पाल सिंह पर 51.06 लाख रुपये बकाया है। उसकी मौजा रोहता स्थित संपत्ति 0.398 हैक्टेयर जमीन में बाकीदार का हिस्सा कुर्क करने के आदेश कर दिए हैं। इसके साथ ही मेसर्स एनीमेंट इन्फ्रा डेवलपर्स निदेशक नोएडा के सेक्टर 62 निवासी मनीष अग्रवाल पर 36.87 लाख रुपये का बकाया है।
उसकी मौजा मऊ की संपत्ति 4270.83 वर्ग मीटर की कुर्की के वारंट जारी कर दिए हैं। इसी तरह श्री दाऊजी इंफ्रा कियटेक प्राइवेट लिमिटेड प्रोपराइटर शिव कॉम्पलेक्स शमसाबाद रोड निवासी संजय कुमार गुप्ता पर 17.70 लाख और मऊ दयालबाद निवासी नेम सिंह पर 15.47 लाख रुपये का बकाया होने के कारण उनके खिलाफ गिरफ्तारी के वारंट जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
24 सितंबर को नीलामी
उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वितीय ने वेदनगर देवरी रोड निवासी मोहम्मद असलम खान उर्फ गुड्डू पर 23.34 लाख रुपये का बकाएदार होने पर उसकी 104 चल संपत्ति को 5 अगस्त को कुर्की का अधिपत्र जारी किया था। इसके आदेश उपजिलाधिकारी सदर ने दिए थे। एसडीएम सदर विक्रम राघव ने बताया कि कुर्क वाली संपत्ति को सार्वजनिक रूप से नीलाम किया जाएगा। इसकी नीलामी 24 सितंबर को तहसील मुख्यालय के सभागार में होगी।