फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra College principal demands action against NSUI leaders from DM

एनएसयूआई नेताओं पर कार्रवाई की मांग: आगरा काॅलेज प्राचार्य ने डीएम को लिखा पत्र, अराजकता फैलाने का आरोप

Sun, 18 Oct 2026 10:14 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 18 Oct 2026 10:14 AM IST
सार
Register For Event

आगरा काॅलेज प्राचार्य ने एनएसयूआई नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। छात्र नेताओं पर परिचितों को प्रवेश नहीं देने पर अराजकता फैलाने और धमकी देने का आरोप है। 

विज्ञापन
Agra College principal demands action against NSUI leaders from DM
आगरा कॉलेज Agra College - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा कॉलेज में वित्तीय अनियमितताओं का विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। एनएसयूआई द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के दो दिन बाद प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर छात्र नेताओं पर अराजकता फैलाने और प्रवेश का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम मनीष बंसल को पत्र लिखकर छात्र नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने छात्र नेताओं पर अराजकता फैलाने, मारपीट की धमकी देने और कॉलेज प्रशासन पर अनुचित दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


प्राचार्य ने एनएसयूआई की ओर से लगाए गए वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को निराधार बताया है। कहा कि छात्र नेता विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अपने परिचितों को प्रवेश दिलाने की सिफारिश लेकर आए थे। प्रवेश नहीं देने के बाद कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाए जाने लगे। 
विज्ञापन


प्राचार्य ने यह भी आरोप लगाया है कि संगठन के पदाधिकारी कॉलेज के शैक्षणिक माहौल को प्रभावित करने और प्रशासनिक व्यवस्था पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने डीएम से पुलिस और प्रशासन का सहयोग उपलब्ध कराने तथा मिथ्या आरोप लगाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed