{"_id":"6aed4f08e300d7fccf031086","slug":"agra-contractor-assaults-traffic-constable-after-being-stopped-for-wrong-side-driving-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: गलत दिशा से दौड़ाई एक्टिवा, सिपाही ने टोका तो भड़क गया ठेकेदार; बीच सड़क पर पुलिसकर्मी को पीट दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: गलत दिशा से दौड़ाई एक्टिवा, सिपाही ने टोका तो भड़क गया ठेकेदार; बीच सड़क पर पुलिसकर्मी को पीट दिया
Fri, 06 Nov 2026 09:22 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 06 Nov 2026 09:22 AM IST
आगरा के छीपीटोला चौराहे पर गलत दिशा में स्कूटी चलाने से रोकने और चालान के लिए फोटो खींचने पर ठेकेदार ने यातायात सिपाही से मारपीट की। आरोपी ने सिपाही को गाड़ी चढ़ाने और नौकरी नहीं करने देने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
सिपाही सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के छीपीटोला चाैराहा (थाना रकाबगंज) पर बृहस्पतिवार की शाम तकरीबन 5 बजे स्कूटी सवार ठेकेदार ने यातायात पुलिस के सिपाही से मारपीट की। आरोप है कि गाड़ी चढ़ाकर मारने और कहीं भी नाैकरी नहीं करने देने की धमकी भी दी। हालांकि सिपाही ने आरोपी को पकड़कर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सिपाही नीतेश वर्मा की बृहस्पतिवार शाम 5 बजे छीपीटोला चाैराहे पर ड्यूटी थी। उनके साथ होमगार्ड एवरन सिंह भी थे। पुलिस के मुताबिक, वाहनों का दबाव अधिक था। तभी एक स्कूटी सवार युवक आया। वह गलत दिशा में था। सिपाही ने रोक लिया। युवक ने हेलमेट भी नहीं पहना था। उसके साथ एक महिला थी। सिपाही ने गलत दिशा में चलने पर टोका। वह बात नहीं सुन रहा था, इस पर सिपाही ने मोबाइल निकाला। चालान करने के लिए फोटो खींचने लगा। यह देखकर युवक भड़क गया।
स्कूटी को स्टैंड पर लगाने के बाद सिपाही से मारपीट की। यह देखकर लोगों की भीड़ लग गई। मगर युवक नहीं माना। सूचना पर थाना रकाबगंज की पुलिस पहुंच गई। उसे हिरासत में ले लिया। मामले में यातायात सिपाही ने तहरीर दी। एसीपी अमीषा सिंह ने बताया कि आरोपी मोहनपुरा निवासी गाैरव कुमार है। वह बिल्डिंग को ठेके पर बनाने का काम करता है। उसके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसका शांति भंग में चालान भी किया जाएगा।