फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra District Hospital’s Digital X-Ray Machine Restored After 20 Days

डिजिटल एक्सरे मशीन हुई ठीक: जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़, पहले दिन हुई 229 जांच

Tue, 22 Sep 2026 12:12 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 22 Sep 2026 12:12 PM IST
सार
Register For Event

जिला अस्पताल की एक सितंबर से खराब पड़ी डिजिटल एक्सरे मशीन सोमवार को ठीक हो गई, जिसके बाद जांच कराने के लिए मरीजों की लंबी कतार लग गई। पहले दिन 229 एक्सरे किए गए, जबकि मशीन खराब रहने पर संबंधित कंपनी पर 30 हजार रुपये प्रतिदिन का जुर्माना लगाया गया है।
 

विज्ञापन
Agra District Hospital’s Digital X-Ray Machine Restored After 20 Days
जिला अस्पताल डिजिटल एक्स-रे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिला अस्पताल की डिजिटल एक्स-रे मशीन सोमवार को ठीक होने के बाद मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यह मशीन एक सितंबर से खराब पड़ी थी, जिसके कारण केवल पोर्टेबल मशीन से ही जरूरी एक्स-रे किए जा रहे थे। इस लापरवाही पर कंपनी पर जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में रोजाना औसतन 250 मरीजों के एक्स-रे होते हैं। बीते एक सितंबर को मशीन खराब हो जाने के कारण पोर्टेबल मशीन से ही काम चलाया जा रहा था, जिससे आधे मरीज बिना जांच के ही लौटने को मजबूर थे। सोमवार सुबह जैसे ही मशीन ठीक हुई, एक्स-रे कराने के लिए मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। पहले ही दिन कुल 229 एक्स-रे किए गए।
विज्ञापन




नियमानुसार, सालभर में तय दिनों से अधिक मशीन खराब रहने पर संबंधित कंपनी पर प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाया जाता है, जिसके तहत इस बार कंपनी पर 30 हजार रुपये प्रतिदिन का जुर्माना लगाया गया है। प्रमुख अधीक्षिका डॉ. सुनीता राठौर ने बताया कि डिजिटल मशीन का स्पेयर पार्ट विदेश से मंगाया गया था, जिसे सुबह ही मशीन में लगवाकर सुचारू रूप से कार्य शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed