फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro Completes Successful Trial Run on 3-Km Line to Sadar Bazaar

आगरा मेट्रो का बड़ा अपडेट: सदर बाजार तक पहुंची ट्रेन, 3 किलोमीटर की डाउन लाइन पर हुआ सफल ट्रायल

Wed, 14 Oct 2026 09:59 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 14 Oct 2026 09:59 AM IST
सार
Register For Event

आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर पर मंगलवार को डिपो एंट्री लाइन से सदर बाजार स्टेशन तक तीन किलोमीटर लंबी डाउन लाइन पर सफल ट्रायल रन किया गया। मॉल रोड पर पहली बार मेट्रो दौड़ती देखकर लोग उत्साहित नजर आए।
 

विज्ञापन
Agra Metro Completes Successful Trial Run on 3-Km Line to Sadar Bazaar
आगरा मेट्रो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के सदर बाजार स्टेशन तक मंगलवार को आगरा मेट्रो पहुंच गई। दूसरे कॉरिडोर पर डिपो एंट्री लाइन से सदर बाजार तक तीन किलोमीटर लंबी डाउन लाइन पर ट्रायल रन सफल रहा। इससे आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक प्रस्तावित कॉरिडोर पर काम आगे बढ़ा है। मॉल रोड पर पहली बार मेट्रो गुजरती देखकर लोग उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के संयुक्त महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि फूल सैय्यद चौराहा स्थित डिपो से मेट्रो ट्रेन सदर बाजार स्टेशन तक चलाई गई। इसके बाद उसे वापस डिपो लाया गया। इस दौरान परियोजना निदेशक अरविंद राय समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अप लाइन पर ट्रैक बिछाने का काम अंतिम चरण में है। पिछले सप्ताह मेट्रो संचालन के लिए ऊर्जा उपलब्ध कराने वाली थर्ड रेल का काम भी पूरा हो गया था। शेष ट्रैक, ट्रैक्शन और सिग्नलिंग का काम पूरा होने के बाद अप लाइन पर ट्रायल रन होगा।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने टीम और ठेकेदारों को बधाई दी। दूसरे कॉरिडोर में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक प्राथमिकता वाला खंड चिह्नित है। यहां स्टेशनों का निर्माण तेजी से चल रहा है। एमजी रोड से कालिंदी विहार तक भी सिविल कार्य जारी है। मेट्रो शुरू होने पर इस मार्ग के यात्रियों को आवागमन का एक और विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed