{"_id":"6ac88801f333f991d903a631","slug":"agra-metro-update-isbt-corridor-launch-delayed-again-operations-may-begin-after-dussehra-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा मेट्रो का इंतजार बढ़ा: 10 अक्तूबर को नहीं हुआ उद्घाटन, अब दशहरे के बाद दौड़ेगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा मेट्रो का इंतजार बढ़ा: 10 अक्तूबर को नहीं हुआ उद्घाटन, अब दशहरे के बाद दौड़ेगी ट्रेन
Fri, 09 Oct 2026 11:51 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:51 AM IST
आगरा में मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो संचालन शुरू होने की प्रस्तावित तारीख 10 अक्तूबर निकल गई है। अब यूपीएमआरसी दशहरे के बाद सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इस कॉरिडोर पर चार भूमिगत और एक एलिवेटेड समेत पांच नए स्टेशन तैयार हैं। दिसंबर 2026 तक मेट्रो को गुरु का ताल और सिकंदरा तिराहे तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मन:कामेश्वर से आईएसबीटी तक के नए कॉरिडोर पर मेट्रो सेवा शुरू होने की तारीख एक बार फिर टल गई है। 10 अक्तूबर को उद्घाटन की प्रस्तावित तारीख निकल चुकी है और अब उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) दशहरे के बाद इस मार्ग पर संचालन शुरू करने की तैयारी कर रहा है। कॉरिडोर का निर्माण कार्य, सुरक्षा जांच और ट्रायल का काम पहले ही पूरा हो चुका है।
यूपीएमआरसी के संयुक्त महाप्रबंधक पंचानन मिश्र ने बताया कि पिछले महीने मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) ने मार्ग और यात्री सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया था। किसी प्रकार की कमी न मिलने पर कॉरिडोर को हरी झंडी मिल गई थी। यह नया खंड ताज ईस्ट गेट से आईएसबीटी तक सीधा मेट्रो संपर्क उपलब्ध कराएगा। मनकामेश्वर से आगे बढ़ाए गए इस मार्ग पर कुल पांच नए स्टेशन तैयार किए गए हैं, जिनमें चार भूमिगत और एक एलिवेटेड है।
भूमिगत स्टेशनों में एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस कॉलेज शामिल हैं, जबकि आईएसबीटी स्टेशन एलिवेटेड है। मार्ग पर मेट्रो ट्रेनों के फेरे बढ़ाकर रोजाना छह से आठ चक्कर किए जा चुके हैं। स्टेशनों पर किराए की सूची चस्पा करने और सजावट का काम भी अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
उद्घाटन और आगामी लक्ष्य
इन पांचों स्टेशनों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने की उम्मीद है। परीक्षण शुरू होने में देरी के कारण यूपीएमआरसी अब दशहरा के बाद संचालन शुरू करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इसके बाद, दिसंबर 2026 तक इस कॉरिडोर को आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके तहत इसे गुरु का ताल और सिकंदरा तिराहे तक मेट्रो सेवा से जोड़ा जाएगा।