{"_id":"6a930d167e67edf0130ee622","slug":"agra-municipal-corporation-has-issued-notices-to-those-dumping-garbage-in-open-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: खुले में कूड़ा फेंकने वालों की बढ़ेगी मुश्किल, नगर निगम भेजेगा घर पर नोटिस; 14 लोगों के खिलाफ कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: खुले में कूड़ा फेंकने वालों की बढ़ेगी मुश्किल, नगर निगम भेजेगा घर पर नोटिस; 14 लोगों के खिलाफ कार्रवाई
Sun, 30 Aug 2026 06:04 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 30 Aug 2026 06:04 AM IST
आगरा में खुले में कचरा फेंकने वालों की मुश्किल बढ़ने जा रही है। नगर निगम ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई करेगा। 14 लोगों को नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
नगर निगम आगरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में खुले स्थानों पर कूड़ा फेंककर गंदगी फैलाने वालों के घर पर नगर निगम नोटिस भेजेगा। सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे अथवा खाली पड़े भूखंडों पर कूड़ा फेंकने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
जेडएसओ योगेंद्र कुशवाहा ने बताया कि गोबर चौकी सब्जी मंडी क्षेत्र में कचरा डालने वाले 14 लोगों को नोटिस दिए गए। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि नगर निगम उन जगहों को चिह्नित कर रहा है, जहां नियमित कचरा फेंका जा रहा है। ऐसे में लोग खाली प्लॉट, नालों और सड़कों पर कचरा न डालें।
नगर निगम की डोर-टू-डोर कलेक्शन व्यवस्था के माध्यम से ही गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करके दें। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि सड़कों, प्लॉट, नालों में कचरा फेंकने वालों की पहचान की जा रही है। पहले नोटिस दिया जाएगा फिर जुर्माना वसूला जाएगा। शहर के प्रति लोगों की जिम्मेदारी है कि वह इसे साफ रखने में सहयोग दें।