{"_id":"6ad2e319710f96845b040d0b","slug":"agra-winter-flight-schedule-2026-no-new-flights-navi-mumbai-bengaluru-services-extended-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आगरा से हवाई यात्रा का विंटर शेड्यूल जारी, इन दो शहरों के लिए भर सकेंगे उड़ान; नई उड़ानों की उम्मीद टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आगरा से हवाई यात्रा का विंटर शेड्यूल जारी, इन दो शहरों के लिए भर सकेंगे उड़ान; नई उड़ानों की उम्मीद टूटी
Sat, 17 Oct 2026 08:23 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 17 Oct 2026 08:23 AM IST
आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से विंटर शेड्यूल में किसी नए शहर के लिए उड़ान शुरू नहीं हुई है। नवी मुंबई की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन और बंगलूरू की उड़ान सातों दिन 25 मार्च 2027 तक संचालित होगी।
विज्ञापन
हवाई जहाज
- फोटो : ANI
विस्तार
आगरा से हवाई सफर करने वाले शहरवासियों को विंटर शेड्यूल में नई उड़ानों की सौगात नहीं मिली है। खेरिया एयरपोर्ट से फिलहाल नवी मुंबई और बंगलूरू के लिए संचालित हो रही दो उड़ानों का शेड्यूल 25 मार्च 2027 तक बढ़ा दिया गया है। पहले इन उड़ानों का शेड्यूल 25 अक्तूबर तक था। किसी नए शहर के लिए विमान सेवा शुरू नहीं होने से शहरवासियों को निराशा हुई है।
आगरा पर्यटन और कारोबार के लिहाज से महत्वपूर्ण शहर है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। कारोबारियों को भी व्यावसायिक काम से दूसरे शहरों की यात्रा करनी पड़ती है। ऐसे में हवाई सेवाओं का विस्तार लंबे समय से जरूरत बना हुआ है। लोगों को उम्मीद थी कि नए विंटर शेड्यूल में दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू के अलावा दूसरे महानगरों के लिए भी उड़ानें मिलेंगी लेकिन नए शेड्यूल में ऐसा कोई विस्तार नहीं हुआ है।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, आगरा सिविल टर्मिनल एयरपोर्ट के कार्यवाहक निदेशक राघवेंद्र मीना ने बताया कि खेरिया एयरपोर्ट से नवी मुंबई के लिए संचालित होने वाली उड़ान सप्ताह में तीन दिन चलेगी। वहीं, बंगलूरू की उड़ान सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेगी। अक्तूबर की शुरुआत में भी इन दोनों सेवाओं के संचालन के दिनों में बढ़ोतरी की गई थी। बंगलूरू की उड़ान पहले सप्ताह में पांच दिन संचालित हो रही थी, जिसे बढ़ाकर सात दिन किया गया। नवी मुंबई की उड़ान सप्ताह में दो दिन से बढ़ाकर तीन दिन की गई थी।