फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP announces city and district in-charges in  agra

आगरा: भाजपा ने की प्रभारियों की घोषणा, बृज बहादुर को महानगर और घनश्याम को मिली जिले की कमान

Sun, 20 Sep 2026 09:50 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 20 Sep 2026 09:50 AM IST
सार
Register For Event

आगरा जिले के प्रभारी बनाए गए घनश्याम लोधी भाजपा मथुरा महानगर अध्यक्ष के अलावा ओबीसी आयोग के सदस्य भी रह चुके हैं। संगठन में उनकी जमीनी पकड़ बेहद मजबूत मानी जाती है।

विज्ञापन
BJP announces city and district in-charges in  agra
राम सिंह को बनाया सोशल मीडिया प्रभारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने आगरा जिला और महानगर के प्रभारियों के नामों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची के अनुसार, ब्रज क्षेत्र के अंतर्गत आगरा महानगर की जिम्मेदारी बृज बहादुर और जिले का प्रभार घनश्याम लोधी को दिया गया है।
विज्ञापन


महानगर के नए प्रभारी बृज बहादुर संगठन के वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं। मौजूदा समय में वह प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। इससे पहले अवध क्षेत्र में संगठन महामंत्री और फिरोजाबाद के प्रभारी रह चुके हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले बृज बहादुर नमामि गंगे और किसान मोर्चा जैसे महत्वपूर्ण आयामों में भी काम कर चुके हैं। वहीं आगरा जिले के प्रभारी बनाए गए घनश्याम लोधी भाजपा मथुरा महानगर अध्यक्ष के अलावा ओबीसी आयोग के सदस्य भी रह चुके हैं। संगठन में उनकी जमीनी पकड़ बेहद मजबूत मानी जाती है।
विज्ञापन


राम सिंह बने सोशल मीडिया प्रभारी
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने अछनेरा के पनवारी ब्लॉक निवासी राम चौधरी को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव नजदीक आ रहे हैं। ऐसे में पार्टी के कार्योें व प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व की बात जनता तक पहुंचाने व चुनाव के लिहाज से उनका मनोनयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed