फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP Draws Up New Strategy to Win Teacher and Graduate MLC Seats

एमएलसी चुनाव: भाजपा का नया प्लान, विधायक-सांसद संभालेंगे स्कूल मैनेजमेंट; पदाधिकारियों को दी गई ये जिम्मेदारी

Sat, 10 Oct 2026 12:10 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 10 Oct 2026 12:10 PM IST
सार
Register For Event

भाजपा ने आगरा खंड की शिक्षक और स्नातक एमएलसी सीटें जीतने के लिए नई रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। विधायक-सांसद शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों और प्रभावशाली शिक्षकों से संपर्क करेंगे, जबकि संगठन के पदाधिकारियों को मतदाताओं तक पहुंचने का लक्ष्य दिया जाएगा।

विज्ञापन
BJP Draws Up New Strategy to Win Teacher and Graduate MLC Seats
भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 वर्ष 2020 के शिक्षक एमएलसी चुनाव में मिली हार की कसक को पीछे छोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी चुनाव के लिए अपनी रणनीति पूरी तरह बदल दी है। पार्टी ने इस बार शिक्षक और स्नातक दोनों एमएलसी सीटों पर परचम लहराने के लिए ठोस रोडमैप तैयार कर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


पार्टी ने इस बार चुनाव प्रचार और जनसंपर्क को बेहद सूक्ष्म और व्यक्तिगत स्तर पर ले जाने की योजना बनाई है। भाजपा नेतृत्व ने अपने सभी विधायकों और सांसदों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी है। जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्रों के शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों और प्रभावशाली शिक्षकों को चिह्नित कर उनसे सीधा संपर्क साधने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी ने ब्रज क्षेत्र स्तर से लेकर जिला, महानगर के पदाधिकारियों को भी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं तक पहुंच बनाने का स्पष्ट लक्ष्य थमाना शुरू कर दिया है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से लेकर मतदान के दिन तक प्रत्येक मतदाता से जीवंत संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


भाजपा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने बताया कि हर संगठनात्मक जिले में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का दायित्व तय कर दिया गया है। सभी को निश्चित लक्ष्य सौंपा जा रहा है, जिसकी दैनिक आधार पर उच्च स्तर से निगरानी (मॉनिटरिंग) की जाएगी। फीडबैक के अनुसार ही आगे की चुनावी रणनीति में आवश्यक बदलाव और सुधार किए जाएंगे। वहीं, पार्टी ने एमएलसी व प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे को भी ब्रज क्षेत्र की दोनों सीटों पर जीत हासिल करने के लिए तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला    शिक्षक मतदाता    स्नातक मतदाता
आगरा    15,788    23,594
फिरोजाबाद    3,075    13,430
मथुरा    6,694    10,642
अलीगढ़    7,047    36,864
एटा    1,970    19,289
मैनपुरी    2,322    11,496
इटावा    3,929    19,526
फर्रुखाबाद    1,880    6,043
कासगंज    1,291    9,621
हाथरस    2,566    12,652
औरैया    2,423    10,157
कन्नौज    1,820    6,978
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed