{"_id":"6ab78274ece466945e099168","slug":"college-student-allegedly-blackmailed-with-obscene-photos-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा का जीना किया दुश्वार: युवक की करतूत सुन खौल उठेगा खून, पिता को भी दे डाली ये धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा का जीना किया दुश्वार: युवक की करतूत सुन खौल उठेगा खून, पिता को भी दे डाली ये धमकी
Sat, 26 Sep 2026 01:59 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:59 PM IST
आगरा में 20 वर्षीय स्नातक छात्रा को अश्लील फोटो के जरिए ब्लैकमेल और शोषण करने का आरोप मोहल्ले के युवक पर लगा है। बेटी की शिकायत पर आरोपी के घर पहुंचे पिता को बीच चौराहे पर गोली मारने की धमकी देने का आरोप है, जिसके बाद एफआईआर दर्ज हुई।
विज्ञापन
युवती सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
न्यू आगरा थाना क्षेत्र में रहने वाली स्नातक छात्रा की अश्लील फोटो मोहल्ले के ही युवक ने खींच लिए। इसके बाद वह ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। आरोप है कि पता चलने पर पिता और भाई आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो उन्हें बीच चौराहे पर गोली से उड़ा देने की धमकी दी गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी को कुलदीप काफी समय से ब्लैकमेल कर रहा है। फोटो वायरल कर कहीं शादी नहीं हाेने की धमकी भी दे रहा है। बेटी ने जब उन्हें बताया तो वह आरोपी के घर शिकायत करने गए।
आरोपी के पिता सोमवीर और भाई ने उसका ही पक्ष लेते हुए उल्टा पीड़ित को ही धमकाया। इससे पूरा परिवार दहशत में है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।