{"_id":"6acf521f6e9e6690e30aa280","slug":"congress-protests-in-agra-over-dap-shortage-and-delayed-bajra-procurement-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आगरा मंडलायुक्त कार्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन, डीएपी कालाबाजारी और बाजरा खरीद पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आगरा मंडलायुक्त कार्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन, डीएपी कालाबाजारी और बाजरा खरीद पर हंगामा
Wed, 14 Oct 2026 03:27 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 14 Oct 2026 03:27 PM IST
आगरा में डीएपी खाद की कथित कालाबाजारी और बाजरा खरीद शुरू न होने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। रबी उत्पादन गोष्ठी में तख्तियां लेकर जाने से रोके जाने पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन
आगरा मंडलायुक्त कार्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मंडलायुक्त कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने डीएपी की कालाबाजारी और बाजरा खरीद शुरू न होने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मण्डलीय रबी उत्पादन गोष्ठी में तख्तियां लेकर अंदर जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
किसानों ने लेवी खोलने की मांग की और आरोप लगाया कि उन्हें डीएपी (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) खाद नहीं मिल पा रही है। उनका कहना था कि डीएपी की कालाबाजारी हो रही है, जिससे रबी उत्पादन प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा, बाजरा खरीद भी अभी तक शुरू नहीं हुई है, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी हो रही है।
पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और किसानों को कार्यालय में प्रवेश करने से रोका, जिसके कारण प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को पूरा करने का दबाव बनाया।