फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress Workers Clash with Police During Victory Procession After Jail Release

यूपी: रिहाई पर जुलूस निकालने की कोशिश, कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प; सीईसी के खिलाफ फिर हो गई नारेबाजी

Mon, 05 Oct 2026 10:51 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 05 Oct 2026 10:51 AM IST
सार
Register For Event

सीईसी के आगरा स्थित आवास पर प्रदर्शन के मामले में जेल गए छह कांग्रेसी रिहा होने के बाद जुलूस निकालने की तैयारी कर रहे थे, जिसे पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों में झड़प हो गई, बाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सीईसी के खिलाफ नारेबाजी की।
 

विज्ञापन
Congress Workers Clash with Police During Victory Procession After Jail Release
पुलिस ने कांग्रेसियों को जुलूस निकालने से रोक दिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के आगरा स्थित आवास पर प्रदर्शन के साथ ही अमर्यादित शब्द लिखने पर जेल गए छह कांग्रेसी रविवार सुबह रिहा हो गए। जेल से रिहा होने के दाैरान कांग्रेसी जुलूस निकालने की तैयारी कर रहे थे। इसकी जानकारी पर थाना हरीपर्वत पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कांग्रेसियों को जुलूस निकालने से रोक दिया। इससे कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प हो गई। कुछ देर में थाने से फोर्स पहुंच गई तो कांग्रेसी चले गए। पुलिस और कांग्रेसियों के बीच तकरार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस पदाधिकारियों ने शहीद स्मारक पहुंचकर सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सीईसी के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संगठन अनिल यादव और मथुरा जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि सीईसी लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास कर रहे हैं। इस्तीफा न देने तक चरणबद्ध आंदोलन होगा।
विज्ञापन

राजामंडी स्थित कार्यालय पर भी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इसमें आगरा, मथुरा, बुलंदशहर समेत कई जिलों से कार्यकर्ता आए। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज आलम, ओमवीर यादव, महानगर अध्यक्ष अमित सिंह, यतेंद्र मुकद्दम, जियाउल रहमान, रामनिवास यादव, सतेंद्र दुबे, हेमंत चाहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य आरोपियों की नहीं हुई पहचान
सीईसी के घर प्रदर्शन के मामले में चाैकी प्रभारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें कांग्रेस नेता मुकेश धनगर, अनिल यादव, राजेश, मुकेश गाैड़, करण सिंह निषाद, विक्रम वाल्मीकि, उमेश शर्मा और राजा गाैतम को नामजद किया गया। 20 अज्ञात आरोपी बनाए गए थे। पुलिस ने मुकेश, अनिल, राजेश, मनोज, राजा और पंकज को गिरफ्तार किया था। अन्य आरोपियों की पहचान तक नहीं कर सकी है।


 डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि कांग्रेसी जिला जेल से छूटने के बाद जुलूस निकालना चाहते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाया तो वे चले गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed