फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Constables Fight with Sub-Inspector After He Reports Them Absent from Duty

सिपाहियों ने पीट दिए दरोगा: आगरा के रामबाग पुलिस चौकी की घटना, इसलिए की हाथापाई; दो वर्दीवाले हुए निलंबित

Fri, 18 Sep 2026 08:42 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 18 Sep 2026 08:42 AM IST
सार
Register For Event

आगरा की रामबाग पुलिस चौकी पर ड्यूटी से गायब मिले दो सिपाहियों की दरोगा ने रपट लिख दी। आरोप है कि इससे नाराज दोनों सिपाहियों ने चौकी पहुंचकर दरोगा से अभद्रता और हाथापाई की, जिसके बाद दोनों निलंबित कर दिए गए।
 

विज्ञापन
Constables Fight with Sub-Inspector After He Reports Them Absent from Duty
सिपाही सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के रामबाग पुलिस चाैकी पर तैनात दो सिपाहियों के ड्यूटी से गायब होने पर रपट लिखाना दरोगा को भारी पड़ गया। आरोप है कि मुख्य आरक्षी निरोत्तम और आरक्षी आयुष चाैधरी ने चाैकी पर आकर दरोगा से अभद्रता की। विरोध पर हाथापाई करने लगे। शिकायत पर एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा की जांच के बाद दोनों सिपाहियों को डीसीपी सिटी ने निलंबित कर दिया। साथ ही विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


कमिश्नरेट के प्रत्येक थाने में क्रिटिकल काॅरिडोर टीमें बनी हैं। इनकी ड्यूटी यातायात व्यवस्था से लेकर हादसों की पड़ताल में लगती है। रामबाग चौकी पर एसआई कुलदीप सीसी टीम में हैं। शनिवार को वह ड्यूटी पर आए थे। चाैराहे पर जाम लगा था। उनकी टीम के मुख्य आरक्षी निरोत्तम और आरक्षी आयुष ड्यूटी पर नहीं थे।
विज्ञापन


विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप पर उन्होंने दोनों के गायब होने की जानकारी साझा कर दी। इसके बाद थाने में रपट लिखा दी। इस बारे में पता चलने पर सिपाही चाैकी पर पहुंचे और अभद्रता व हाथापाई की। अन्य पुलिसकर्मियों ने दरोगा को बचाया। इसके बाद उच्चाधिकारियों से लिखित शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा को जांच दी गई थी। उन्होंने अपनी रिपोर्ट दी है। अनुशासनहीनता पर दोनों को निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच भी की जा रही है। विभाग में इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 



ड्यूटी से गायब मिले दो पुलिसकर्मी निलंबित
थाना एत्माद्दौला की रामबाग पुलिस चौकी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को दरोगा से गाली-गलौज और अभद्रता के आरोप में निलंबित कर दिया गया। 12 सितंबर को चौकी पर तैनात दरोगा कुलदीप पुंडीर के साथ मुख्य आरक्षी निरोत्तम सिंह और आरक्षी आयुष चौधरी ने कथित तौर पर अभद्रता की थी। इसके बाद दरोगा ने एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा को लिखित शिकायत दी। शिकायत पर एसीपी को जांच सौंपी गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीसीपी सिटी ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed