फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Delhi Protest: A Dozen Trains Cancelled, Roadways Prepares Extra Buses

जंतर मंतर पर प्रदर्शन: रेलवे ने निरस्त की एक दर्जन ट्रेन, रोडवेज ने कसी कमर; दिल्ली रूट पर लगाईं अतरिक्त बसें

Sat, 10 Oct 2026 09:20 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 10 Oct 2026 09:20 AM IST
सार
Register For Event

दिल्ली के जंतर-मंतर पर  प्रदर्शन के चलते जहां रेलवे ने कई गाड़ियां निरस्त कर दी हैं, तो वहीं रोडवेज ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रोडवेज ने इस रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है। 
 

विज्ञापन
Delhi Protest: A Dozen Trains Cancelled, Roadways Prepares Extra Buses
रोडवेज बस आगरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर  प्रदर्शन के चलते भारी भीड़ और यातायात प्रभावित होने की आशंका के बीच रोडवेज ने बसों का संचालन जारी रखने की तैयारी की है। रेलवे ने प्रदर्शन के चलते आगरा से चलने वाली करीब एक दर्जन ट्रेनों को निरस्त किया है। ऐसे में दिल्ली और नोएडा जाने वाले यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज ने व्यवस्था की है।
विज्ञापन


वर्तमान में आगरा से दिल्ली और नोएडा रूट पर करीब 105 बसों का संचालन हो रहा है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि बसों का संचालन बंद करने के संबंध में कोई निर्देश नहीं मिला है। सभी अधिकारियों और अधीनस्थों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। वर्कशॉप में बसों की तकनीकी जांच कराई जा रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें तत्काल सड़क पर उतारा जा सके। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की उपलब्धता बढ़ाई जाएगी, जिससे उन्हें गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed