फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Even light drizzle ruined condition of CM Grid Road

बूंदाबांदी से बिगड़ा सड़कों का हाल: सीएम ग्रिड रोड बनीं मुसीबत, वाहनों से तो छोड़िए पैदल निकलना भी मुश्किल

Sun, 27 Sep 2026 04:33 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 27 Sep 2026 04:33 PM IST
सार
Register For Event

नगर आयुक्त ने समीक्षा बैठक के दौरान सीएम ग्रिड सड़कों का निर्माण कर रही फर्म के प्रतिनिधियों को फटकार लगाई और चेतावनी दी कि अगर लापरवाही के कारण किसी तरह का हादसा हुआ तो फर्म के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
Even light drizzle ruined condition of CM Grid Road
सीएम ग्रिड कार्य के तहत खुदी पड़ी सड़क। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में पौने 300 करोड़ रुपये की लागत से शहर में बनाई जा रहीं सीएम ग्रिड सड़कों का हाल महज बूंदाबांदी से ही बिगड़ गया। खोदाई करके छोड़ दी गईं सड़कों पर हुए गड्ढों में पानी भरा तो आसपास के रहने वालों का पैदल और दोपहिया वाहन से निकलना मुहाल हो गया। करीब पांच लाख से ज्यादा लोग सीएम ग्रिड सड़कों के अधूरे पड़े काम से परेशान हो गए।
विज्ञापन


बसई से इंदिरापुरम होते हुए अमर होटल तक दो हिस्सों में बनाई जा रही 4.5 किमी. लंबी सड़क पर गड्ढों के कारण चलना मुहाल है। इस सड़क के निर्माण में लापरवाही बरतने पर 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है लेकिन हालात नहीं सुधरे। पखवाड़ेभर पहले ही इसी सड़क पर दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस फंस गई थी। अब शनिवार को बूंदाबांदी में ही सड़क के गड्ढों में पानी भर गया। यहां सावन मेले के बाद से ही काम अधूरा छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने सड़क के निर्माण में खामियों पर जुर्माने की सिफारिश की थी। इंदिरापुरम रोड निवासी डॉ. रमेश दीक्षित ने बताया कि 10 महीने से यहां बुरा हाल है। पहले धूल के गुबार थे तो बारिश में कीचड़ और जलभराव से फिसलन, गड्ढों में पानी भरने से चलना मुहाल है। हर दिन बाइक सवार गड्ढों में गिर रहे हैं। कई जगह सड़क धंस चुकी है। इसी सड़क के निर्माण में तीन माह पहले 12 कारें फंस चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाही बरतने पर दर्ज होगी प्राथमिकी
सीएम ग्रिड सड़कों में लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने नाराजगी जताई है। उन्होंने समीक्षा बैठक के दौरान सीएम ग्रिड सड़कों का निर्माण कर रही फर्म के प्रतिनिधियों को फटकार लगाई और चेतावनी दी कि अगर लापरवाही के कारण किसी तरह का हादसा हुआ तो फर्म के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। बसई से इंदिरापुरम, अमर होटल, दिल्ली गेट से हरीपर्वत, सुभाष पार्क से मारुति एस्टेट, कालिंदी विहार से टेढ़ी बगिया तक निर्माणाधीन सीएम ग्रिड सड़कों की गुणवत्ता में कोई भी खामी पाई गई तो जुर्माने के साथ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने अवर अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed