{"_id":"6ac1e933ba798ee3a7054bd9","slug":"full-time-pracharak-deployed-in-bjp-braj-region-after-six-years-2026-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले भाजपा की तैयारी: ब्रज क्षेत्र में छह साल बाद फुल टाइम प्रचारक की तैनाती, 12 जिलों की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से पहले भाजपा की तैयारी: ब्रज क्षेत्र में छह साल बाद फुल टाइम प्रचारक की तैनाती, 12 जिलों की कमान
Sun, 04 Oct 2026 11:21 AM IST
Arun Parashar
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:21 AM IST
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री रहे भवानी सिंह के कोविड काल में हुए असामयिक निधन के बाद से पार्टी ने किसी प्रचारक की नियुक्ति नहीं की थी। उस समय कहा जा रहा था कि संघ के पास खुद भी प्रचारकों की कमी है, इसलिए पार्टी को प्रचारक नहीं भेजे जा रहे हैं। अब क्षेत्रीय संगठन मंत्री के स्थान पर संगठक का नया पदनाम सृजित करते हुए अमन गिरि की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
अमन गिरि।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की दहलीज पर खड़ी भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सांगठनिक मशीनरी को धार देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पार्टी ने छह साल के लंबे अंतराल के बाद ब्रज क्षेत्र संगठन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के फुल टाइम प्रचारक की स्थायी तैनाती की है।
इस बार क्षेत्रीय संगठन मंत्री के स्थान पर संगठक का नया पदनाम सृजित किया है। इस नए पद पर झारखंड के रांची निवासी संघ प्रचारक अमन गिरि को नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त क्षेत्रीय संगठक अमन गिरि का मुख्य दायित्व पार्टी के सभी कार्यक्रमों का समन्वय, संगठन की गतिविधियों पर पैनी निगरानी और योजनाओं का क्रियान्वयन कराना होगा। वे कार्यकर्ताओं के कामकाज से लेकर धरातल के फीडबैक तक की पूरी रिपोर्ट सीधे प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह को सौंपेंगे।
उनका मुख्य उद्देश्य ब्रज क्षेत्र के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता को सक्रिय कर संगठन के कार्यों में लगाना है। बता दें, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री रहे भवानी सिंह के कोविड काल में हुए असामयिक निधन के बाद से पार्टी ने किसी प्रचारक की नियुक्ति नहीं की। उस समय कहा जा रहा था कि संघ के पास खुद भी प्रचारकों की कमी है, इसलिए पार्टी को प्रचारक नहीं भेजे जा रहे हैं।

यूपी और बिहार के संगठन मंत्री रहे प्रचारक नागेंद्र की केंद्रीय संगठक के रूप में नियुक्ति के बाद क्षेत्रीय संगठक की तैनाती को भाजपा के 2027 के चुनावी समर की तैयारी को जमीनी स्तर पर मजबूत और प्रभावी बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। धीरे-धीरे अन्य सूबे के अन्य क्षेत्र में भी क्षेत्रीय संगठकों की नियुक्ति की जाएगी।
12 प्रशासनिक जिलों का होगा जिम्मा
संगठक की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह उनका परिचय कराने के लिए शनिवार को आगरा पहुंचे। अमन गिरि आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, मैनपुरी, एटा, बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के 12 प्रशासनिक जिलों में आने वाले 19 संगठनात्मक जिलों और 65 विधानसभा क्षेत्र का दायित्व होगा।
पार्टी ने क्षेत्र में संगठनात्मक कार्यों के बेहतर क्रियान्वय, समन्वय के लिए संगठक की नियुक्ति की है। ब्रज क्षेत्र में अमन गिरी प्रदेश में पहले संगठक है। संभव है, आने वाले समय में अन्य जगह भी क्षेत्रीय संगठन नियुक्त किए जाएंगे। -पूरन लाल लोधी, भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष