यूपी: एलएलबी की एक सीट पर आठ दावेदार, बीए-एलएलबी के लिए चार; आगरा कॉलेज में आवेदकों की भीड़
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 19 Oct 2026 10:40 AM IST
आगरा लॉ कॉलेज में एलएलबी की 300 सीटों के लिए 2,300 और बीए एलएलबी की 300 सीटों के लिए 1,200 आवेदन आए हैं। एलएलबी में एक सीट पर करीब आठ और बीए एलएलबी में चार अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इसी महीने एक और कटऑफ मेरिट सूची जारी होगी। दोनों पाठ्यक्रमों की कक्षाएं नवंबर से शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन
आगरा कॉलेज आगरा