फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband swindles three lakh rupees from wife through blackmail

यूपी: दहेज के लिए पत्नी को घर से निकाला, फिर तीन लाख रुपये लेने के बाद की ऐसी हरकत; पति को शर्म भी न आई

Sun, 18 Oct 2026 02:14 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 18 Oct 2026 02:14 PM IST
सार
Register For Event

पति ने जबरन बनाए गए अश्लील वीडियो को भेजकर पांच लाख रुपये मांगे और वायरल करने की धमकी दी। वीडियो डिलीट कराने के लिए पत्नी ने तीन लाख रुपये दे दिए। इसके बाद भी पति अपनी हरकत से बाज न आया। 

विज्ञापन
Husband swindles three lakh rupees from wife through blackmail
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा में शादी के बाद पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और तीन लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगा है। न्यायालय के आदेश पर फिरोजाबाद निवासी पति और उसके परिजन के खिलाफ ताजगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन


ताजगंज निवासी महिला की शादी 28 अप्रैल, 2024 को फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र में हुई थी। महिला का आरोप है कि दहेज से असंतुष्ट पति ने 14 अक्तूबर 2024 को उसे घर से निकाल दिया। पति ने 14 फरवरी, 2025 की रात फेसबुक मैसेंजर पर जबरन बनाए गए अश्लील वीडियो को भेजकर पांच लाख रुपये मांगे और वायरल करने की धमकी दी। 
विज्ञापन


वीडियो डिलीट कराने के लिए तीन लाख रुपये दिए मगर ऐसा नहीं हुआ। थाने और 28 फरवरी, 2026 को पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद न्यायालय की शरण ली। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed