{"_id":"6a92695a61d7b9386805ef6e","slug":"iti-admission-2026-80-candidates-arrive-on-day-one-incomplete-documents-delay-admissions-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई प्रवेश: पहले दिन 80 अभ्यर्थी पहुंचे, अधूरे दस्तावेजों ने किया निराश; 4 सितंबर तक का आखिरी मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई प्रवेश: पहले दिन 80 अभ्यर्थी पहुंचे, अधूरे दस्तावेजों ने किया निराश; 4 सितंबर तक का आखिरी मौका
Sat, 29 Aug 2026 10:38 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 29 Aug 2026 10:38 AM IST
आगरा में आईटीआई प्रवेश-2026 के प्रथम चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन करीब 80 अभ्यर्थी पहुंचे, लेकिन दस्तावेज अधूरे होने के कारण कई का प्रवेश नहीं हो सका। अभ्यर्थियों को दस्तावेज पूरे करने का मौका दिया गया है और प्रथम चरण में चयनित अभ्यर्थियों को 4 सितंबर तक प्रवेश लेना अनिवार्य है।
विज्ञापन
आईटीआई आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईटीआई प्रवेश-2026 के प्रथम चरण में चयनित अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन करीब 80 अभ्यर्थी संस्थान पहुंचे लेकिन कई अभ्यर्थियों के दस्तावेज पूरे नहीं होने के कारण उनका प्रवेश नहीं हो सका। ऐसे अभ्यर्थियों को दस्तावेज पूरे कराने के बाद शनिवार को प्रवेश दिया जाएगा।
राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से आगरा के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रथम चरण की मेरिट जारी कर दी गई है। मेरिट में चयनित अभ्यर्थियों को 4 सितंबर तक प्रवेश लेना होगा। चयनित अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट पर पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर अपना बुलावा पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बल्केश्वर के प्रधानाचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र के साथ सभी मूल प्रमाण-पत्र, उनकी एक-एक प्रमाणित छायाप्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर संबंधित संस्थान में पहुंचना होगा। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रथम चरण के प्रवेश 27 अगस्त से 4 सितंबर तक चलेंगे। अभ्यर्थी अपना बुलावा पत्र scvtup.in अथवा upvesd.gov.in/dte पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।