{"_id":"6ae0325eccc8d5fd8403dddf","slug":"lekhpal-allegedly-attacked-during-illegal-mining-inspection-in-agra-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: अवैध खनन रोकने पहुंचे लेखपाल, ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश; भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: अवैध खनन रोकने पहुंचे लेखपाल, ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश; भागकर बचाई जान
Tue, 27 Oct 2026 10:40 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 27 Oct 2026 10:40 AM IST
आगरा के अछनेरा क्षेत्र के नागर गांव में अवैध मिट्टी खनन की जांच करने पहुंचे लेखपाल मनोज रावत ने दो लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के गांव नागर में अवैध मिट्टी खनन की जांच करने पहुंचे लेखपाल मनोज रावत पर रविवार शाम जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि खननकर्ताओं ने उन्हें ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की। हाथापाई भी की गई। राजस्वकर्मी और शिकायतकर्ता वीरपाल सिंह ने भागकर खुद को बचाया। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
आरोपियों में लाखन सिंह और सरोज पत्नी रामचरन शामिल हैं। राजस्वकर्मी का आरोप है कि परिचय देने पर आरोपियों ने गालियां दीं। पैमाइश का फीता छीन लिया। सरकारी कागजात फाड़ने की कोशिश की। विरोध करने पर दौड़ाकर पीटा गया। किसी तरह भागकर उन्होंने जान बचाई। अछनेरा थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की तहरीर दी। दूसरी तरफ शिकायतकर्ता और ग्रामीणों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया। लोगों का आरोप है कि रोजाना 25 से अधिक मिट्टी लेकर डंपर रात में निकलते हैं।
उप जिलाधिकारी किरावली अभिनव पाठक का कहना है कि मामला संज्ञान में आते ही एसीपी अछनेरा से प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। यह भी बताया कि देहात के ज्यादातर गांवों में अवैध खनन की शिकायतें मिल रही हैं। जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि राजस्वकर्मी की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।