फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: 40-Year-Old Labourer Found Dead in Vacant Plot in Radhakund

राधाकुंड: खाली प्लॉट में मिला मजदूर का शव, दो-तीन दिन पुराना होने की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

Fri, 09 Oct 2026 11:16 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 09 Oct 2026 11:16 AM IST
सार
Register For Event

मथुरा के राधाकुंड में खाली प्लॉट में 40 वर्षीय मजदूर पप्पू का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव दो-तीन दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है।
 

विज्ञापन
Mathura: 40-Year-Old Labourer Found Dead in Vacant Plot in Radhakund
खाली प्लॉट में मिला 40 वर्षीय मजदूर का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के राधाकुंड चौकी अंतर्गत एक खाली प्लॉट में 40 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव जखन निवासी पप्पू के रूप में हुई है। शव की स्थिति देखकर उसके दो-तीन दिन पुराना होने का अनुमान जताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हलचल मच गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पप्पू मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था। बताया जा रहा है कि उसे नशे की लत भी थी। खाली प्लॉट में शव पड़े होने की सूचना मिलने पर राधाकुंड चौकी प्रभारी शरद त्यागी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव की पहचान की और मामले से जुड़ी जानकारी जुटाई। शव दो-तीन दिन पुराना प्रतीत होने के कारण पुलिस मौत के समय और परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन


पप्पू की मौत कैसे हुई और उसका शव खाली प्लॉट में किन परिस्थितियों में पहुंचा, इन सवालों के जवाब अभी सामने नहीं आए हैं। चौकी प्रभारी राधाकुंड शरद त्यागी  ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही अधेड़ की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed