फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother Seeks Justice for Son in Jail, FIR Registered Over Alleged Attack

यूपी: जेल में बंद बेटे पर चाकू से जानलेवा हमले का आरोप, मां ने कोर्ट में लगाई गुहार; छह नामजद पर केस

Thu, 24 Sep 2026 10:38 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 24 Sep 2026 10:38 AM IST
सार
Register For Event

आगरा के शाहगंज में जेल में बंद युवक की मां ने आरोप लगाया कि उसके बेटे पर पहले जानलेवा हमला किया गया और बाद में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने छह नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
 

विज्ञापन
Mother Seeks Justice for Son in Jail, FIR Registered Over Alleged Attack
UP Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेल में निरुद्ध युवक की मां ने बेटे को जानलेवा हमले का पीड़ित बताते हुए न्यायालय से न्याय की गुहार लगाई है। इसके बाद शाहगंज थाने में छह नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन


शाहगंज के लाल डिग्गी, पानी की टंकी के पीछे रहने वाली अंजू ने बताया कि उनका बेटा मोनू 9 अगस्त की रात करीब आठ बजे सीमेंट वालों के पास अपने रुपये लेने गया था। आरोप है कि मोनू ने संचालक शिवकरन से रुपये मांगे तो उसने गाली-गलौज की। विरोध पर शिवकरन ने अपने बेटों लक्की, भंडारी, अरुण, गौरव, मनीष सहित दो-तीन अन्य लोगों को बुला लिया। सभी ने मोनू को घेरकर सरिया और डंडों से पीटा।
विज्ञापन


इसी दौरान अरुण ने मोनू के पेट में चाकू मार दिया। गंभीर हालत में मोनू को जेल से एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां उसके कई ऑपरेशन हुए। अंजू का आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस को गलत जानकारी दी। उन्होंने मोनू पर ही झूठी प्राथमिकी दर्ज करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवकरन ने भी दर्ज कराई थी प्राथमिकी
इस मामले में जैन सीमेंट के संचालक शिवकरन ने 10 अगस्त को थाना शाहगंज में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिवकरन का आरोप है कि 9 अगस्त को मोनू उनके यहां गेट फलांग कर आया और उन्हें बुरी तरह पीटा। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया था। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। युवक पर पहले से प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed