{"_id":"6a9f8c92a5d92a9af2092e34","slug":"municipal-bulldozer-action-from-rambagh-to-hathras-road-encroachments-removed-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: रामबाग से हाथरस रोड तक गरजा निगम का बुलडोजर, ध्वस्त किया अतिक्रमण; दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: रामबाग से हाथरस रोड तक गरजा निगम का बुलडोजर, ध्वस्त किया अतिक्रमण; दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त
Tue, 08 Sep 2026 09:48 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 08 Sep 2026 09:48 AM IST
नगर निगम की टास्कफोर्स ने रामबाग चौराहे से हाथरस रोड तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। दुकानों के बाहर रखे काउंटर, ठेल-धकेल और अन्य सामान हटाकर फुटपाथ कब्जामुक्त कराए गए।
विज्ञापन
रामबाग से हाथरस रोड तक गरजा निगम का बुलडोजर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सड़क किनारे और फुटपाथों पर किए जा रहे अतिक्रमण पर सोमवार दोपहर नगर निगम का बुलडोजर चला। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने रामबाग चौराहे से हाथरस रोड तक अवैध कब्जों को हटवाया। दुकानों के बाहर रखे कई काउंटर, ठेल और धकेल जब्त कर लिए गए।
नगर निगम की टास्कफोर्स ने रामबाग चौराहे के आसपास अभियान की शुरुआत की। फुटपाथ और सड़क की पटरी पर सामान रखने के साथ काउंटर और अन्य सामान रखा होने से ट्रैफिक जाम हो रहा था।
यहां से हाथरस रोड तक टीम ने काउंटर, ठेल-धकेल और अन्य सामान हटवाकर फुटपाथ को कब्जा मुक्त कराया। निगम कर्मचारियों ने कहा कि दोबारा अतिक्रमण करने पर जुर्माना लगाया जाएगा। कार्रवाई के बाद रामबाग चौराहे और हाथरस रोड के कई हिस्सों में फुटपाथ खाली नजर आए।