फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nandan Sports Complex

Agra News: मीरपुर में 44 लाख रुपये से बना नंदन क्रीड़ास्थल, लोकार्पण

Fri, 21 Aug 2026 01:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Nandan Sports Complex
गांव मीरपुर में नंदन क्रीडा स्थल का लोकार्पण करती जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर मंजू भदोरिया
शमसाबाद। ग्राम मीरपुर में जिला पंचायत की ओर से बनाए गए नंदन क्रीड़ास्थल का लोकार्पण बृहस्पतिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदाैरिया ने किया। 44 लाख रुपए की लागत से तैयार हुए क्रीड़ास्थल में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, सीढ़ियां लगाई गई हैं। तीन कमरे बनाए गए हैं, जिनमें स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मीटिंग कर सकती हैं। ग्रामीण कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं। लोकार्पण के दाैरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदाैरिया ने कहा जिले में जितने भी क्रीड़ास्थल बनाए गए हैं, उनका नाम महापुरुषों के नाम पर रखा गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने की। इस दाैरान पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, पूर्व विधायक डॉक्टर राजेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख गिरजा गजेंद्र सिंह, संदीप गुप्ता, रविकांत, सोनू चौहान, हरिओम रावत, उमाशंकर माहौर, संजय सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed