{"_id":"6acf969ab72b41dbc20f68a2","slug":"occupants-of-car-threatened-cafe-owner-with-death-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: कैफे में घुसकर संचालक को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर; जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: कैफे में घुसकर संचालक को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर; जांच शुरू
Wed, 14 Oct 2026 08:20 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 14 Oct 2026 08:20 PM IST
आरोपी काले रंग की स्कॉर्पियो से आए थे। बताया गया कि आरोपी टीडीआई मॉल की पार्किंग का संचालन करते हैं। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
आगरा के ताजगंज स्थित लंदन कॉफी क्लब में 10-12 लोगों ने पहुंचकर अकाउंटेंट और संचालक को जान से मारने की धमकी दी। कैफे के निदेशक भुवनेंद्र प्रताप सिंह ने थाना ताजगंज में प्राथमिकी दर्ज कराई।
उन्होंने आरोप लगाया कि 12 अक्तूबर की रात करीब 8:10 बजे मुकेश यादव, हेमू यादव और अन्य लोग कैफे पहुंचे। अकाउंटेंट मनोज तितल से गाली-गलौज की। आवाज सुनकर वह कार्यालय से बाहर आए तो वहां 10-12 लोग मौजूद थे।
सभी ने उनसे और स्टाफ से अभद्र व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी काले रंग की स्कॉर्पियो से आए थे। संबंधित लोग टीडीआई मॉल की पार्किंग का संचालन करते हैं। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।