फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pickpocket Arrested for Stealing Rs 7,000 During Congress Protest in Agra

कांग्रेस के धरने में घुसा जेबकतरा: कार्यकर्ता की जेब से उड़ाए 7 हजार रुपये, सीसीटीवी की मदद से पकड़ा गया शातिर

Sat, 03 Oct 2026 10:08 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 03 Oct 2026 10:08 AM IST
सार
Register For Event

आगरा कलेक्ट्रेट में कांग्रेस के धरने के दौरान कार्यकर्ता की जेब से सात हजार रुपये चोरी करने के आरोपी को नाई की मंडी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से पांच हजार रुपये बरामद किए हैं, जबकि एक बाल अपचारी को भी पकड़ा गया है।
 

विज्ञापन
Pickpocket Arrested for Stealing Rs 7,000 During Congress Protest in Agra
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा कलेक्ट्रेट में कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता की जेब से सात हजार रुपये उड़ा लेने के आरोपी बॉबी (निवासी नौपुरा, जीवनी मंडी) को नाई की मंडी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 5000 रुपये बरामद हुए हैं। एक बाल अपचारी भी पकड़ा गया है।
विज्ञापन


मंटोला निवासी मो. शरीफ कुरैशी ने बताया कि वह 21 सितंबर को कांग्रेस के धरने में शामिल होने कलेक्ट्रेट गए थे। भीड़ के बीच किसी ने उनके कुर्ते की जेब से रुपये निकाल लिए। नाई की मंडी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद सुराग जुटाए। एक अक्तूबर को आगरा कॉलेज के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि आरोपी पर चोरी समेत आठ मामले दर्ज हैं। न्यायालय ने उसे जेल भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed