{"_id":"6aab83fe4e9a770a3c0c2e9b","slug":"recognition-gone-but-12-school-u-dise-codes-still-active-in-records-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब का हाल: स्कूल बंद...मान्यता भी खत्म, फिर भी सरकारी रिकॉर्ड में हैं जिंदा; सामने आई पूरी लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब का हाल: स्कूल बंद...मान्यता भी खत्म, फिर भी सरकारी रिकॉर्ड में हैं जिंदा; सामने आई पूरी लिस्ट
Thu, 17 Sep 2026 11:39 AM IST
Dhirendra Singh
सलोनी पांडे, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
सलोनी पांडे, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:39 AM IST
आगरा में मान्यता खत्म हो चुके 12 स्कूलों के यू-डायस कोड अब भी सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इन कोड को समाप्त करने के निर्देश दिए हैं, इनमें कूटरचित आख्या या प्रमाणपत्र से मान्यता लेने वाले स्कूल भी शामिल हैं।
विज्ञापन
स्कूल (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्कूल बंद हो गया...मान्यता भी खत्म हो गई लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में यू-डायस कोड के रूप में उसकी पहचान अभी जिंदा है। अब माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ऐसे स्कूलों के यू-डायस कोड खत्म करने की कवायद शुरू की है। 3 सितंबर को परिषद सचिव भगवती सिंह ने जारी पत्र में जिले 12 स्कूलों के यू-डायस कोड समाप्त करने के निर्देश दिए हैं।
मामला सिर्फ बंद पड़े स्कूलों तक सीमित नहीं है। परिषद के पत्र में उन स्कूलों का भी जिक्र है, जिन्होंने कूटरचित आख्या या प्रमाणपत्र लगाकर मान्यता हासिल की और बाद में उनकी मान्यता वापस ले ली गई। ऐसे स्कूलों के यू-डायस कोड भी खत्म किए जाने हैं। परिषद ने 2024-25 और 2025-26 का रिकॉर्ड आधार बनाया है। नियम के मुताबिक यदि कोई स्ववित्तपोषित स्कूल लगातार दो साल तक कक्षाएं नहीं चलाता या उसकी परीक्षा में एक भी छात्र शामिल नहीं होता है तो उसकी मान्यता स्वत: समाप्त हो जाती है। यानी इन स्कूलों की मान्यता खत्म होने के बाद उनका यू-डायस कोड भी रिकॉर्ड से हटना चाहिए था लेकिन अब परिषद की ओर से अलग से सूची भेजकर कोड समाप्त कराने के निर्देश दिए गए हैं।
दूसरे स्कूलों को मिल रही पहचान
मान्यता समाप्त होने के बाद भी स्कूलों के यू-डायस कोड रिकॉर्ड में बने रहने से इन कोड को किसी दूसरे गैर-मान्यता प्राप्त विद्यालय को आवंटित कर दिया जाता है। पूर्व में भी यू-डायस कोड को लेकर ऐसा मामला सामने आ चुका है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के यू-डायस आंकड़ों की समीक्षा में 13 स्कूलों को खंड शिक्षा अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर से यू-डायस कोड दिए दे दिए गए थे, जिस मामले में आज तक जांच पूरी नहीं हो पाई है। संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) राकेश कुमार ने बताया कि यू-डायस कोड बंद करने के लिए आदेश की कॉपी बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज दी गई है। माध्यमिक स्कूलों के यू-डायस के नोडल भी बीएसए हैं।
विज्ञापन
ये हैं 12 स्कूल
- 1137 – श्री हर प्रसाद इंटर कॉलेज, अछनेरा
- 1158 – मां भगवती इंटर कॉलेज, यूनिवर्सिटी एन्क्लेव, फतेहाबाद रोड
- 1222 – डी प्रिंस गर्ल्स इंटर कॉलेज, शिव नगर
- 1236 – संत उदयराज हाईस्कूल, राजपुर चुंगी
- 1272 – चंपा कमाल गर्ल्स इंटर कॉलेज, किरावली
- 1331 – एस. लक्ष्मी नारायण हाईस्कूल, देवरी रोड
- 1351 – पं. अयोध्या प्रसाद इंटर कॉलेज, बलईपुरम, शाहगंज
- 1428 – बालमुकुंद एमपीएचएसएस, नगला सावला
- 1461 – श्रीमती अंगूरी देवी कन्या हाईस्कूल
- 1482 – श्री आरसी सिंह हाईस्कूल, बकुलपुर, शमसाबाद
- 1762 – श्री मुंशी मोती सिंह हाईस्कूल, इरादतनगर
- 1969 – मां रामबेटी इंटरनेशनल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, प्रकाश पुरम, कालिंदी विहार
,