{"_id":"6aaa32ef92a3414ea10c4a6e","slug":"relocation-process-begins-for-hanuman-temple-and-shrine-at-tundla-railway-station-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: टूंडला स्टेशन से हटाया हनुमान जी का मंदिर, दोपहर की नमाज के बाद मजार भी की शिफ्ट; पुलिस फोर्स रहा तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: टूंडला स्टेशन से हटाया हनुमान जी का मंदिर, दोपहर की नमाज के बाद मजार भी की शिफ्ट; पुलिस फोर्स रहा तैनात
Wed, 16 Sep 2026 11:40 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:40 AM IST
टूंडला रेलवे स्टेशन के विकास और सौंदर्यीकरण के तहत हनुमान मंदिर और मजार को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दाैरान आलास अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में फोर्स माैके पर तैनात रहा।
विज्ञापन
टूंडला स्टेशन से हटाए गए मंदिर और मजार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रेलवे स्टेशन से 160 किमी प्रतिघण्टा की स्पीड से ट्रेनों के चलाने, सौन्दर्यीकरण और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेल प्रशासन ने बुधबार सुबह रेलवे स्टेशन से हटाए गए श्री हनुमान मंदिर के बाद दोपहर बाद मजार को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की गई। रेल अधिकारियों व भारी पुलिस बल के बीच मजार को शांतिपूर्ण माहौल में प्लेटफार्म से हटाकर लाइन पार नए स्थल पर पहुंचा दिया गया।
बताते चलें कि देश के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ व उनको होने वाली असुविधाओं को देखते हुए वहां से धार्मिक स्थलों को हटाने के कार्य किया तेजी से किया जा रहा है। रेल प्रशासन ने सुबह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2/ 3 के मध्य रेल ट्रैक के बीच बने श्री हनुमान मंदिर को हटाने की प्रक्रिया पूर्ण विधि विधान से साधुओं व आचार्यों के मंत्रोचारण के बीच की गई। मंदिर की सभी प्रतिमाओ को नए स्थल पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
इसके उपरान्त दोपहर में नमाज के बाद प्लेटफार्म नंबर तीन पर स्थित सैयद बाबा की मजार को हटाने के लिए मुस्लिम समुदायों के लोग पहुंचे। यहां रेल अधिकारियों व भारी पुलिस बल के बीच प्लेटफार्म से मजार हटाने का कार्य शुरू किया गया। करीब एक घंटे तक चली प्रक्रिया में मजार को प्लेटफार्म से हटाकर वाहन के माध्यम से लाइन पार क्षेत्र में ले जाया गया। जहां पहले से ही मजार के लिए बनाये चबूतरे पर मजार को स्थापित किया गया। शांत पूर्ण माहौल में दोनों धार्मिक स्थलों के स्थानांतरित होने पर रेल अधिकारियों सिविल प्रशासन व पुलिस ने राहत की सांस ली।
दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ बनी सहमति के बाद स्टेशन स्थित श्री हनुमान मंदिर व मजार को बिना किसी विवाद के पूर्ण शांत माहौल में स्थानांतरित कर दिया गया है। इसके साथ ही पूर्व में दिए गए स्थान पर दोनों धार्मिक स्थलों पर पूजा अर्चना शुरू हो गई है। -अमित आनंद, डिप्टी सीटीएम, उत्तर मध्य रेलवे टूंडला