{"_id":"6ac129ecf93bef94fd0ffbc6","slug":"rld-chief-jayant-chaudhary-rally-to-be-held-in-jangara-in-agra-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: जैंगारा में होगी रालोद की रैली, जयंत चाैधरी की हरी झंडी मिलने के बाद तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: जैंगारा में होगी रालोद की रैली, जयंत चाैधरी की हरी झंडी मिलने के बाद तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता
Sat, 03 Oct 2026 09:45 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 03 Oct 2026 09:45 PM IST
आगरा में राष्ट्रीय लोकदल की रैली के लिए स्थान तय हो गया है। रालोद मुखिया जयंत चाैधरी ने जैंगारा में रैली को हरी झंडी दी है। इसके साथ ही रैली की तैयारियों को लेकर नेताओं को एकजुट होकर जुटने का संदेश दिया है।
विज्ञापन
जयंत चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की 12 अक्तूबर को होने वाली स्वाभिमान रैली के स्थान की उहापोह खत्म हो गई। विदेश दौरे से लौटने के बाद पार्टी प्रमुख जयंत चौधरी ने ग्राउंड रिपोर्ट के आधार पर जैंगारा स्थित गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान पर मोहर लगा दी। इसके साथ ही पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रैली की सफलता के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।
रैली स्थल के बारे में स्थानीय रालोद नेताओं में दो मत बने हुए थे। एक पक्ष तहसील मुख्यालय और पारंपरिक जनसभा स्थल होने के कारण किरावली के रामवीर सिंह क्रीड़ा स्थल को प्रमुखता दे रहा था ताकि बड़ा राजनीतिक संदेश दिया जा सके। वहीं, दूसरा पक्ष जैंगारा में रैली कराने का समर्थक था। इस संशय को दूर करने के लिए रालोद अध्यक्ष ने स्वाभिमान रैली के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री मनवीर सिंह चिकारा को मौका मुआयना कर ग्राउंड रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
रिपोर्ट के बाद जयंत चौधरी ने जैंगारा के पक्ष में फैसला सुनाते हुए सभी नेताओं को एकजुट होकर जुटने का संदेश दिया। इस निर्देश के बाद शनिवार को रैली प्रभारी मनवीर सिंह चिकारा ने एक होटल में वरिष्ठ नेताओं की आपात बैठक बुलाई। बैठक में ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ब्रजेश चाहर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर, नरेंद्र बघेल, चौ. गोपीचंद, महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला, संजय फौजदार, मालती चौधरी, सुरेंद्र वर्मा व अन्य मौजूद रहे। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के फैसले से अवगत कराते हुए कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक भीड़ जुटाने का आह्वान किया गया।