{"_id":"6ab3ed61a52e54a56409263b","slug":"two-trucks-collide-on-highway-in-agra-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत: केबिन में फंस गया चालक, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर; अस्पताल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत: केबिन में फंस गया चालक, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर; अस्पताल भेजा
Wed, 23 Sep 2026 08:46 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 23 Sep 2026 08:46 PM IST
आगरा में हाईवे पर बुधवार रात दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक का चालक केबिन में फंस गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकालकर अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
दो ट्रकों की टक्कर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के फतेहपुर सीकरी में बुधवार देर रात जयपुर हाईवे पर चौमा शाहपुर चौकी के पास पाली कट पर दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला और एंबुलेंस से आगरा भेजा।
बताया गया है कि पाली कट पर एक ट्रक आगरा की ओर जाने के लिए मुड़ने के इंतजार में खड़ा था। इसी दौरान आगरा की ओर से आ रहे दूसरे ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे में टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक बल सिंह पुत्र मुन्नालाल निवासी हमीरपुर केबिन में फंस गया।
सूचना पर चौमा शाहपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से चालक को केबिन से बाहर निकालकर एंबुलेंस से उपचार के लिए आगरा भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।