{"_id":"6ab0e80dfee5b95c980318f9","slug":"two-workers-die-after-under-construction-drain-wall-collapses-in-agra-breaking-news-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में नाला निर्माण के दौरान बड़ा हादसा: मिट्टी की ढाय गिरी, तीन मजदूर दबे, दो की मौत, तीसरे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में नाला निर्माण के दौरान बड़ा हादसा: मिट्टी की ढाय गिरी, तीन मजदूर दबे, दो की मौत, तीसरे की हालत गंभीर
Mon, 21 Sep 2026 01:47 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:47 PM IST
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में नाला निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बताया गया है कि नाला निर्माण के दौरान मिट्टी की ढाय अचानक गिर गई। मिट्टी चपेट में आए तीन मजदूर दब गए, जिसमें से दो की मौत हो गई। तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
मिट्टी की ढाय में दबे तीन मजदूर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां नाले के निर्माण का कार्य चल रहा था। कई मजदूर निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। बताया गया है कि अचानक ही मिट्टी की ढाय गिर गई। इस हादसे में तीन मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए। तीनों को कड़ी मशक्कत का बाद बाहर निकाला जा सका। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दो को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
औद्योगिक क्षेत्र में हुआ हादसा
ये हादसा सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र में सब्जी मंडी के पास स्थित पेट्रोल पंप के बगल में हुआ, जहां नाला निर्माण का कार्य चल रहा था। मिट्टी की ढाय अचानक ही गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तीन मजदूर मलबे में बुरी तरह दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई।
पुलिस ने बताया कि अनुज पुत्र जयपाल (30 वर्ष) निवासी मुजफ्फरनगर, विकास पुत्र राजेंद्र (22 वर्ष) और सुशील मिट्टी के नीचे दब गए। इनमें से सुशील और विकास की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अनुज का हालत गंभीर है। अनुज ठेकेदार है। उसके साथ सात मजदूर काम कर रहे थे। ये हादसा उस समय हुआ जब मजदूर नाले के दीवार बनाने के लिए शटरिंग की प्लेट बैल्डिंग कर रहे थे।