{"_id":"6ae04f5dd76ae65d3f0d2ecd","slug":"6-inspector-22-sub-inspector-transferred-2-suspended-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: छह निरीक्षक और 22 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण, पीईटी ड्यूटी में गैरहाजिर दो पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: छह निरीक्षक और 22 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण, पीईटी ड्यूटी में गैरहाजिर दो पुलिसकर्मी निलंबित
Tue, 27 Oct 2026 12:45 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:45 PM IST
पीईटी के दौरान टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज से ड्यूटी से नदारद मिले हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह और महिला सिपाही शैंकी मावी को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
दो पुलिसकर्मी निलंबित।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चुनावों की तैयारियों के लिए छह निरीक्षक और 22 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन ने पुलिस लाइन से चार निरीक्षकों और 18 दरोगाओं को थाने-चौकी में तैनात किया है। इसके अलावा तीन पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
निरीक्षकों में जितेंद्र सिंह तेवतिया को अपराध शाखा से चुनाव सेल प्रभारी बनाया गया है। सीताराम सरोज को रिट सेल प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। पुलिस लाइन से संजीव कुमार, अशोक कुमार सिंह और देवेन्द्र यादव को अपराध शाखा भेजा गया है। राजवीर सिंह परमार को पुलिस लाइन से थाना अतरौली में अतिरिक्त निरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा कई उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन से सिविल लाइन, क्वार्सी, महुआखेड़ा, बन्ना देवी, टप्पल, चण्डौस, लोधा, मडराक और हरदुआगंज में नई तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
आरक्षी अमित अहलावत का थाना विजयगढ़ के लिए किया गया स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें वापस पुलिस लाइन भेजा गया है। आरक्षी विपिन कुमार का थाना छर्रा का स्थानांतरण आदेश भी निरस्त कर दिया गया है। मुख्य आरक्षी रमाकांत को पुलिस लाइन से क्राइम इन्वेस्टिगेशन विंग देहात भेजा गया है। महिला आरक्षी शिखा को थाना बन्ना देवी से थाना रोरावर स्थानांतरित किया गया है। कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र कुमार का थाना साइबर क्राइम से चुनाव सेल किया गया स्थानांतरण भी निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
पीईटी ड्यूटी से नदारद दो पुलिसकर्मी निलंबित
पीईटी के दौरान टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज से ड्यूटी से नदारद मिले हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह और महिला सिपाही शैंकी मावी को निलंबित कर दिया गया। एसपी सिटी के चेकिंग के दौरान दोनों पुलिसकर्मी नदारद थे। दोनों की तैनाती क्वार्सी थाने में है। टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज पर रविवार को पहली पारी की परीक्षा छूटने पर बैग लेने के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसी दौरान दूसरी पाली के अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू हो गया। पुलिसकर्मियों के स्थिति पर सही नियंत्रण न करने के कारण यहां अव्यवस्था सामने आई।
एसपी सिटी यहां व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात किए गए पुलिसकर्मियों की भी जांच की गई। इस दौरान दोनों पुलिसकर्मी नदारद मिले। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को चेतावनी देते हुए निर्देशित किया है कि वे पूरी ईमानदारी और मनोयोग से कर्तव्यों का निर्वहन करें। लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा।