फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Dussehra Shobhayatra Kali Savari Traffic Diversion

अलीगढ़: दशहरा शोभायात्रा-काली जी की सवारी आज, शहर में रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट, रावण वध नुमाइश मैदान में

Tue, 20 Oct 2026 09:45 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 20 Oct 2026 09:45 AM IST
सार
Register For Event

अलीगढ़ में श्रीरामचन्द्र जी महाराज का सिंहासन मेला अचलताल रामलीला मैदान से दोपहर एक बजे शुरू होगा। मामूभांजा स्थित श्री राधामोहन मंदिर से काली जी की सवारी भी शोभायात्रा में शामिल होगी। डायवर्जन के समय में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकेगा। यह व्यवस्था सुचारु यातायात और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है।

विज्ञापन
Aligarh Dussehra Shobhayatra Kali Savari Traffic Diversion
रावण दहन 2026 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

अलीगढ़ पुलिस अधीक्षक यातायात ने आज दशहरा शोभायात्रा और काली जी की सवारी के लिए यातायात डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था की विशेष व्यवस्था की है। यह व्यवस्था दोपहर एक बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक लागू रहेगी।

विज्ञापन


श्रीरामचन्द्र जी महाराज का सिंहासन मेला अचलताल रामलीला मैदान से दोपहर एक बजे शुरू होगा। आर्य समाज रोड, मदारगेट चौराहा, गांधीपार्क और मामूभांजा होते हुए मीरुमल चौराहा पहुंचेगी। मामूभांजा स्थित श्री राधामोहन मंदिर से काली जी की सवारी भी शोभायात्रा में शामिल होगी। पत्थर बाजार बारहद्वारी चौराहा, रघुवीरपुरी चौराहा और नई तहसील के सामने से गुजरेगी। लगभग 18:00 बजे यह नुमाइश मैदान पहुंचेगी, जहां रावण वध लीला का मंचन होगा। रावण वध के बाद श्रीराम, लक्ष्मण और सीता के डोले मसूदाबाद जी.टी. रोड से वापस अचलताल जाएंगे। डोला यात्रा में लगभग 70-80 झांकियां शामिल होंगी। 
विज्ञापन


बाह्य यातायात प्रतिबंध
बाह्य डायवर्जन दोपहर एक बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। बोनेर तिराहा से एटाचुंगी की ओर आने वाले सभी भारी, वाणिज्यिक वाहन, रोडवेज बस और निजी बसें प्रतिबंधित रहेंगी। ये वाहन बोनेर तिराहा से अपने गंतव्य की ओर मोड़ दिए जाएंगे। एटाचुंगी चौराहे से कम्पनीबाग चौराहे की तरफ भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा। दिल्ली/बुलंदशहर से भांकरी होकर सारसौल चौराहा आने वाले भारी वाहन भांकर्री पुल से प्रतिबंधित रहेंगे। खैर टप्पल से खैरेश्वर चौराहा होकर सारसौल चौराहा आने वाले भारी वाहन खैरेश्वर चौराहा से नहीं जा सकेंगे। पेट्रोल पंप तिराहा मथुरा रोड बाईपास से पुराना मथुरा पुल परिवर्तक होकर नादा पुल सारसौल चौराहा आने वाले भारी वाहन भी प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन पुराना मथुरा पुल परिवर्तक से ही मोड़ दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आंतरिक और शोभायात्रा मार्ग डायवर्जन
सायंकाल चार बजे से आंतरिक डायवर्जन लागू होगा। रावण दहन के समय कम्पनीबाग, रसलगंज, मसूदाबाद चौराहा से नुमाइश मैदान की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। शंहशाह तिराहा, ब्लूवर्ड स्कूल, तस्वीर महल और गूलर रोड नगर निगम कार्यशाला चौराहा से भी प्रवेश वर्जित होगा। आईटीआई कॉलेज और जेलपुल के नीचे, मेहर पैलेस तथा नई बस्ती की ओर से भी वाहन नहीं आ सकेंगे। शोभायात्रा के समय नौरंगाबाद पुल, डी ए वी इंटर कॉलेज की तरफ से अचलताल की ओर यातायात मोड़ा जाएगा। दुबे पड़ाव चौराहे से अचलताल की तरफ, मदारगेट से आर्य समाज रोड की तरफ भी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। कम्पनीबाग से मदारगेट, मीरुमल से मामूभांजा और बारहद्वारी से मीरुमल की तरफ भी डायवर्जन होगा। शंहशाह तिराहा से होली चौक और होली चौक से रघुवीरपुरी बारहद्वारी की तरफ भी वाहनों को मोड़ा जाएगा।


यहां करें पार्किंग 
रावण वध लीला मंचन के लिए नुमाइश मैदान में पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। अति महत्वपूर्ण व्यक्ति पार्किंग मुजम्मिल गेट के दाहिनी ओर, काकोरी द्वार के अंदर दोनों ओर खाली स्थान में उपलब्ध होगी। कृष्णांजली के सामने, नुमाइश मैदान अतिथि गृह द्वार के सामने खाली मैदान में भी पार्किंग रहेगी। सेन्ट लुइज़ा सोल्स स्कूल और राजेन्द्र सिंह अखाड़ा में भी अति महत्वपूर्ण व्यक्ति पार्किंग की सुविधा होगी। आम जनता के लिए रसलगंज चौराहे की तरफ से आने वालों के लिए मसूदाबाद बस अड्डा में पार्किंग है। सारसौल चौराहे की तरफ से आने वालों के लिए एनसीसी मैदान शंहशाह तिराहा और सिंचाई विभाग नलकूप कॉलोनी में पार्किंग उपलब्ध होगी। बारहद्वारी/होली चौक की तरफ से आने वालों के लिए नगर निगम कार्यशाला के बराबर खाली मैदान में पार्किंग की व्यवस्था है। तस्वीर महल चौराहे की तरफ से आने वालों के लिए कलेक्ट्रेट/दीवानी की तरफ सड़क किनारे और बरौला पुल से आने वालों के लिए आईटीआई कॉलेज के मैदान में पार्किंग होगी।

बैरियर्स और आपातकालीन सेवाएं
शहर में कई स्थानों पर अवरोधक बिंदु स्थापित किए जाएंगे। इनमें सारसौल चौराहा, मसूदाबाद चौराहा, रसलगंज, तहसील तिराहा और बन्नादेवी तिराहा शामिल हैं। नगर निगम कार्यशाला तिराहा, शंहशाह तिराहा, डी विश्वास तिराहा और आईटीआई पुलिस चौकी के सामने भी अवरोधक होंगे। तस्वीर महल, जेलपुल तस्वीर महल की तरफ और जेलपुल मेहर पैलेस के दोनों ओर भी अवरोधक लगाए जाएंगे। रोगी वाहन और अन्य आपातकालीन सेवाओं से संबंधित सभी वाहन इन प्रतिबंधों से मुक्त रहेंगे। पुलिस अधीक्षक यातायात, अलीगढ़ ने बताया कि डायवर्जन के समय में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकेगा। यह व्यवस्था सुचारु यातायात और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed