फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Monsoon update

मानसून की विदाई बाकी है: बारिश का आखिरी ओवर, व्यवस्था आउट

Sun, 27 Sep 2026 10:11 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 27 Sep 2026 10:11 AM IST
सार
Register For Event

अलीगढ़ में तड़के 3:30 बजे से रात तक बारिश हुई। दिनभर 5 मिमी दर्ज हुई। नगर निगम की व्यवस्थाएं आउट नजर आईं। वीवीआईपी मैरिस रोड पर राज्यमंत्री संदीप सिंह के आवास के पास नाला होने के बावजूद जलभराव, सुदामापुरी, विष्णुपुरी, कुलदीप विहार, इकरा कॉलोनी, समद रोड जलमग्न रहा।

विज्ञापन
Aligarh Monsoon update
अशोक नगर और मैरिस रोड पर भरा पानी - फोटो : संवाद

विस्तार

मानसून की विदाई में महज तीन दिन बाकी हैं। बरसात के मौसम में अब आखिरी दौर का खेल चल रहा है। बारिश के आखिरी ओवर में अलीगढ़ नगर निगम की व्यवस्थाएं आउट नजर आईं। शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे शुरू हुई बारिश पूरे दिन चलती रही। मौसम विभाग के अनुसार शाम तक जिले में पांच मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन


सुबह से रात तक रिमझिम सरीखी बारिश हुई। इसमें भी वीवीआईपी क्षेत्र मैरिस रोड स्थित बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह के आवास के पास भी जलभराव देखने को मिला। यहां जलनिकासी के लिए नाला बनाया गया है। इसके बावजूद बारिश के बाद पानी जमा होने की समस्या बनी रही। देर शाम बारिश थमने के बाद भी शहर के कई इलाकों में जलभराव बना रहा। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में एक जून से 26 सितंबर तक मानसून सीजन में कुल 314.2 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य से कम है। सामान्य तौर पर सीजन में 585.9 मिली मीटर बारिश होनी चाहिए थी।
विज्ञापन


कई इलाकों में सड़कें जलमग्न
बारिश के कारण सुदामापुरी, विष्णुपुरी, कुलदीप विहार, इकरा कॉलोनी और समद रोड समेत प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया। केलानगर से हबीब पेंटर तक सड़क किनारे भी जलभराव रहा। लगातार बारिश होने के कारण सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा आवाजाही भी कम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

Aligarh Monsoon update
बारिश में वाहन चालक - फोटो : संवाद

स्कूल बंद, सरकारी कार्यालयों में भी पहुंचे कम लोग
बारिश के चलते जिले में स्कूल बंद रहे। इसका असर शहर की सामान्य गतिविधियों पर भी दिखाई दिया। नगर निगम, कलेक्ट्रेट और विकास भवन में सामान्य दिनों के मुकाबले आमजन की संख्या कम रही। बारिश के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।

पांच वर्ष में सबसे कम तापमान
जिले में शनिवार को दर्ज अधिकतम तापमान पिछले चार वर्ष में 26 सितंबर को दर्ज तापमानों की तुलना में सबसे कम है।

26 सितंबर को दर्ज तापमान

वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2026 22.6 20.8
2025 35.0 24.0
2024 29.0 24.0
2023 35.4 27.2
2022 23.0 22.0
(नोट : सभी तापमान डिग्री सेल्सियस में)

आज भी बारिश के आसार
एएमयू के भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अहमद मुज्तबा सिद्दीकी ने बताया कि रविवार को भी जिले में बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। 28 और 29 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे लेकिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 30 सितंबर से मौसम साफ होने लगेगा। तब अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

गेहूं और बाजरा की फसलों का नुकसान
किसान राजेंद्र चौधरी ने बताया कि बारिश से खेत में गेहूं और बाजरा की फसलें गिर गई हैं। इससे फसल के कटाई में लागत बढ़ जाएगी। अगर इसी तरह दो-तीन दिन लगातार बारिश होती रही है, तो फसल को भारी नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed