फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Demonstration by girl students at AMU

एएमयू में छात्राओं का प्रदर्शन: देर रात राष्ट्रपति को भेजा मेल, फर्जी वीडियो वायरल करने वाले पर केस दर्ज

Tue, 15 Sep 2026 01:58 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 15 Sep 2026 01:58 PM IST
सार
Register For Event

एएमयू के विधि छात्र इब्राहिम खान ने देर रात प्रॉक्टर पर छात्राओं से अभद्र व्यवहार और धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शिकायत भेजी। साक्ष्य के तौर पर वीडियो भेजे हैं।

विज्ञापन
Demonstration by girl students at AMU
छात्रा को रोकती एएमयू की महिला सुरक्षाकर्मी, छात्र नेता की शिक्षिका से नोकझोंक - फोटो : संवाद

विस्तार

एएमयू में हुए छात्राओं के प्रदर्शन से जुड़ा फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर पुलिस के नाम से वायरल करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में केस दर्ज किया गया है। आरोपी की सोशल मीडिया अकाउंट की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन


एएमयू के अब्दुल्लाह हॉल परिसर के भीतर सोमवार को छात्राओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक यूजर ने प्रदर्शन का एक वीडियो अपलोड किया। वीडियो के साथ यह दावा किया गया था कि विश्वविद्यालय परिसर के भीतर अलीगढ़ पुलिस ने छात्राओं पर सीधे आंसू गैस के गोले छोड़े हैं, जिससे कई छात्राएं गंभीर रूप से जख्मी हो गई हैं।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में सामने आया कि वायरल वीडियो में जो सुरक्षाकर्मी दिखाई दे रहे हैं, वे पुलिस के जवान नहीं हैं, बल्कि वे एएमयू प्रशासन के अपने निजी सुरक्षाकर्मी हैं। पुलिस ने अपनी सफाई में यह भी साफ किया कि यह पूरी घटना विश्वविद्यालय के भीतर की है। पुलिस ने न तो इस घटना में किसी भी प्रकार का बल प्रयोग किया है और न ही पुलिस ने कैंपस के अंदर प्रवेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें ... एएमयू में बवाल: हॉस्टल में घटिया खाने पर भड़कीं छात्राएं, थाली-चम्मच बजाईं, जमीन पर गिरे डिप्टी प्रॉक्टर
सीओ सर्वम सिंह के मुताबिक अफवाह फैलाने वाले और शांति व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश करने वाले इस सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब साइबर सेल की मदद से यूजर का पता लगाने में जुटी है।

रात में निकला विरोध मार्च
एएमयू परिसर में सोमवार रात डक पॉन्ड से बाब ए सैयद तक विरोध मार्च निकाला और छात्राओं से धक्का-मुक्की करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

देर रात राष्ट्रपति को भेजा मेल जांच की मांग
एएमयू के विधि छात्र इब्राहिम खान ने देर रात प्रॉक्टर पर छात्राओं से अभद्र व्यवहार और धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शिकायत भेजी। साक्ष्य के तौर पर वीडियो भेजे हैं।

नुकीली चीज से असिस्टेंट प्रॉक्टर पर किया हमला
छात्राओं के आरोप पर जब प्रॉक्टर प्रो. नवेद खान से सवाल पूछे गए तो उन्होंने यहां तक कहा कि छात्राओं ने असिस्टेंट प्रॉक्टर का कॉलर खींचा और नुकीली चीज से हमला किया। इसलिए वे जमीन पर गिर गए।

हमने जब खाया, तब सब ठीक
प्रॉक्टर के मुताबिक, शनिवार रात छात्रों ने जब प्रदर्शन किया तब कुलपति के साथ वे स्वयं डीएसडब्ल्यू हॉल पहुंचे और छात्रों के साथ भोजन किया। तब छात्रों ने भोजन अच्छा बताया था।

छात्राओं की बनेगी फूड कमेटी
 दोपहर में छात्राओं का प्रदर्शन तब शांत हुआ जब कुलपति प्रो. नईमा खातून ने छात्राओं के प्रतिनिधिमंडल से कहा कि वे अपनी एक फूड कमेटी बनाएं और मेन्यू तैयार कर विवि प्रबंधन को सौंपे। ये कमेटी खाने की गुणवत्ता पर भी सिफारिश सौंपेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed