फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Marijuana on the bio-tank of the toilet in the train

तस्करी: ट्रेन में टॉयलेट के बायो-टैंक के ऊपर छिपा रखा था आठ लाख का गांजा, एक-एक किलो के 16 पैकेट बरामद

Sat, 22 Aug 2026 05:03 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 22 Aug 2026 05:03 PM IST
सार
Register For Event

गांजे को शातिराना तरीके से ट्रेन में टॉयलेट के बायो-टैंक के ऊपर छिपाकर रखा गया था। हालांकि टीम तस्करों को नहीं पकड़ सकी। ट्रेन से कुल 16 पैकेट गांजा बरामद किया गया है। बाजार में इसकी कीमत करीब आठ लाख रुपये आंकी जा रही है।

विज्ञापन
Marijuana on the bio-tank of the toilet in the train
ट्रेन से बरामद गांजा,पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस से गांजा निकालते जीआरपी-आरपीएफ जवान - फोटो : संवाद

विस्तार

मादक पदार्थों के तस्करों ने अब पूर्वोत्तर राज्यों से देश की राजधानी नई दिल्ली तक ड्रग्स पहुंचाने के लिए रेल मार्गों को नया सेफ रूट बना लिया है। तस्करी के लिए सड़क मार्ग के बजाय अब लंबी दूरी की ट्रेनों का इस्तेमाल हो रहा है, ताकि आरपीएफ, जीआरपी के साथ ही सुरक्षा एजेंसियों की आंखों में धूल झोंकी जा सके। शुक्रवार को अलीगढ़ रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या चार पर आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम ने पुरी से आनंद विहार जा रही पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस में गांजे की बड़ी खेप पकड़ी।

विज्ञापन


ट्रेन से कुल 16 पैकेट गांजा बरामद किया गया है। बाजार में इसकी कीमत करीब आठ लाख रुपये आंकी जा रही है। खास ये है कि गांजे को शातिराना तरीके से ट्रेन में टॉयलेट के बायो-टैंक के ऊपर छिपाकर रखा गया था। हालांकि टीम तस्करों को नहीं पकड़ सकी। आरपीएफ पोस्ट कमांडर अजीत तिवारी के अनुसार मुखबिर से ट्रेन संख्या 12815 पुरी- आनंद विहार एक्सप्रेस में गांजा छिपाकर दिल्ली ले जाने की सूचना मिली। इस पर संयुक्त टीम को सक्रिय किया गया।
विज्ञापन


ट्रेन शुक्रवार दोपहर करीब 02:45 बजे अलीगढ़ जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची। टीम ने ट्रेन की तलाशी शुरू की। इस दौरान टीम की नजर कोच संख्या एस-6 के टॉयलेट के बायोटेक टैंक के ऊपर छिपाकर रखे गए संदिग्ध पैकेटों पर पड़ी। यहां से एक-एक किलोग्राम के कुल 16 पैकेट निकले। बाहर निकालकर जांच की गई तो उनमें गांजा बरामद हुआ। इन्हें पेपर व सेलो टेप से कवर किया गया था। बरामद गांजे की बाजार कीमत करीब आठ लाख रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्ध यात्री जांच के दायरे में
कार्रवाई के कारण ट्रेन को करीब 12 मिनट तक अलीगढ़ जंक्शन पर रोका गया। इस दौरान रेल यात्री पूरे घटनाक्रम को कौतूहल के साथ देखते रहे। जांच और आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ट्रेन को दोपहर करीब 2:55 बजे गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। आरपीएफ पोस्ट कमांडर के अनुसार यह पता लगाया जा रहा है कि गांजे की खेप ट्रेन में किस स्टेशन से रखी गई और इसे कहां पहुंचाया जाना था। तस्करों की पहचान के लिए ट्रेन में यात्रा कर रहे संदिग्ध यात्रियों और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed