{"_id":"6ab506a29b14f23eba0373aa","slug":"rmpsu-aligarh-rani-laxmibai-scooty-scheme-revised-list-released-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी: रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना की संशोधित पात्रता सूची जारी, आज आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी: रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना की संशोधित पात्रता सूची जारी, आज आवेदन
Thu, 24 Sep 2026 04:47 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 24 Sep 2026 04:47 PM IST
महाविद्यालय और छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट और महाविद्यालय के लॉगइन पर उपलब्ध संशोधित पात्रता सूची देख सकती हैं। निर्धारित समय में आवेदन और सत्यापन नहीं कराने की जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालय और छात्रा की होगी।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी से संबद्ध महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना की संशोधित पात्रता सूची जारी कर दी गई है। बृहस्पतिवार को आवेदन होंगे। परिणाम में एमडब्ल्यू, एब्सेंट, पीएमडब्ल्यू आदि दर्ज होने के कारण पहले सूची से बाहर रह गईं, लेकिन 22 सितंबर तक परिणाम संशोधित करा चुकी छात्राओं को अब संशोधित पात्रता सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव पवन कुमार ने बताया कि संबंधित महाविद्यालय और छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट और महाविद्यालय के लॉगइन पर उपलब्ध संशोधित पात्रता सूची देख सकती हैं। सूची में शामिल ऐसी छात्राएं, जिनका अभी आधार सत्यापन नहीं हुआ है, उन्हें निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर 24 सितंबर तक मूल रूप से विश्वविद्यालय में जमा कराना और आधार सत्यापन कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन
आवेदन के साथ अधिकतम तीन वर्ष पुराना आय प्रमाण पत्र, विवाहित छात्राओं को पति का आय प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, अपार आईडी और अंकतालिका समेत निर्धारित दस्तावेज लगाने होंगे। तय समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। जिन छात्राओं का आधार सत्यापन पहले ही हो चुका है, उन्हें दोबारा आवेदन जमा करने की जरूरत नहीं है। निर्धारित समय में आवेदन और सत्यापन नहीं कराने की जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालय और छात्रा की होगी।
विज्ञापन