Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   road construction work

Aligarh News: अलीगढ़-पलवल मार्ग पर जल्द दौड़ेंगे वाहन, धूल से मिलेगी राहत

Thu, 05 Nov 2026 03:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 03:55 PM IST
विज्ञापन
road construction work
अलीगढ़-पलवल मार्ग पर निर्माण के दौरान किया जा रहा पानी का छिड़काव स्रोत सूचना विभाग
आरएचएस की 6.2 किमी सड़क पर अंतिम चरण में डामरीकरण, काम पूरा होते ही इसी लेन पर शिफ्ट होगा यातायात
विज्ञापन


अलीगढ़। अलीगढ़-पलवल मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को जल्द ही धूल और जाम जैसी परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से मार्ग का निर्माण चरणबद्ध तरीके से कराया जा रहा है। फिलहाल सड़क के दाईं ओर (आरएचएस) डामरीकरण का काम तेजी से चल रहा है। करीब 6.2 किलोमीटर हिस्से में काम पूरा होते ही इस नई सड़क पर यातायात शुरू करा दिया जाएगा। इसके बाद बाईं ओर (एलएचएस) निर्माण कार्य शुरू होगा।

निर्माण कार्य के चलते फिलहाल एक ही लेन से वाहनों का आवागमन कराया जा रहा है। इससे वाहन चालकों को धूल और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों को राहत देने के लिए निर्माण स्थल और डायवर्जन वाले स्थानों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। इससे उड़ती धूल को नियंत्रित करने के साथ वाहन चालकों को सामने देखने में भी आसानी हो रही है।
विज्ञापन


एनएचएआई के अनुसार निर्माण अवधि में यातायात सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग और संकेतक बोर्डों का भी नियमित रखरखाव कराया जा रहा है। डामरीकरण पूरा होने के बाद वाहनों को नई तैयार लेन पर स्थानांतरित किया जाएगा। इससे मौजूदा लेन पर यातायात का दबाव कम होगा और आगे के निर्माण कार्य को भी व्यवस्थित ढंग से पूरा करने में मदद मिलेगी। अधिकारियों का कहना है कि निर्माण पूरा होने के बाद अलीगढ़-पलवल मार्ग पर सफर पहले से अधिक सुगम और सुरक्षित हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed