फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   State level secondary school chess competition overall champion Bareilly

शतरंज: बरेली मंडल बना ओवरऑल चैंपियन, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ खिलाड़ियों का चयन

Sat, 12 Sep 2026 12:55 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 12 Sep 2026 12:55 PM IST
सार
Register For Event

समारोह में जिले में कला, खेल, नृत्य और विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आठ शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने दिग्विजय सिंह, करुण प्रकाश शर्मा, नीति सिंह, ईश्वर दास वर्मा, राजीव अग्रवाल, शिल्पी अनुज, मंगलेश लता यादव व अर्चना फौजदार को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
State level secondary school chess competition overall champion Bareilly
सम्मानित विजेजा खिलाड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के डीएस इंटर कॉलेज में चल रही प्रदेश स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर बरेली मंडल की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। रतन प्रेम डीएवी, उदय सिंह जैन और चिरंजीलाल बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में रंग भर दिया।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष व प्रशासक विजय सिंह ने शतरंज में छात्राओं की बढ़ती भागीदारी पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि अब बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह ने कहा कि जनपद के सभी विद्यालयों में शतरंज को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। यह खेल बच्चों की बुद्धि को तेज करने के साथ उन्हें एकाग्रता, धैर्य और शांत दिमाग से निर्णय लेना सिखाता है।
विज्ञापन


डॉ. विपिन वार्ष्णेय ने मुख्य ऑर्बिटर गुरदयाल और उनकी टीम के योगदान की सराहना की। सह संयोजक डॉ. संजय सिंह ने विजेता और चयनित खिलाड़ियों के नाम घोषित किए। संयोजक डॉ. कौशलेंद्र कुमार ने आभार जताया। संचालन अंबुज जैन और अर्चना फौजदार ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ शिक्षकों को किया सम्मानित
समारोह में जिले में कला, खेल, नृत्य और विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आठ शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने दिग्विजय सिंह, करुण प्रकाश शर्मा, नीति सिंह, ईश्वर दास वर्मा, राजीव अग्रवाल, शिल्पी अनुज, मंगलेश लता यादव व अर्चना फौजदार को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के चयनित हुए खिलाड़ी

  • बालिका वर्ग में आध्या मिश्रा (कानपुर), रहनुमा (मेरठ), अनन्या पटेल (कानपुर), कशिश व मिताली (मुरादाबाद), काजल (मिर्जापुर), आराधना (मिर्जापुर), पलक (बरेली), अदिति (बरेली), प्रियांशी (लखनऊ), प्रियांशी (आगरा), मोनिषा (मेरठ), माही (मेरठ), वाणी (सहारनपुर) और पूनम (प्रयागराज) का चयन हुआ।
  • बालक वर्ग में विराट (बरेली), अदिविक (बरेली), अनमोल (मिर्जापुर), देवांश (कानपुर), आदित्य (सहारनपुर), सत्यम गुप्ता (आजमगढ़), विश्वजीत (आजमगढ़), निशांत (मेरठ), इस्माइल (सहारनपुर), हर्ष (आगरा), प्रभाकर (गोरखपुर), अनमोल (सहारनपुर), प्रभात (कानपुर), प्रतुम ( डीएवी इंटर कॉलेज, अलीगढ़) और मोनिरुल (मेरठ) का चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed